फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Directorate of Education sought information about dilapidated school buildings

Yamuna Nagar News: शिक्षा निदेशालय ने जर्जर स्कूल भवनों के बारे में मांगी जानकारी

Tue, 29 Jul 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Directorate of Education sought information about dilapidated school buildings
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। राजस्थान में विद्यालय हादसे के बाद शिक्षा निदेशालय बेहद गंभीर नजर आ रहा है। विभाग ने जिले के सभी स्कूलों से उनकी इमारतों की मौजूदा स्थिति, खस्ताहाल भवनों, कमरों व अन्य जानकारी मांगी है। साथ ही जिले अधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण कर भवनों की स्थिति देखने के निर्देश दिए हैं।
जिला शिक्षा विभाग की ओर से मरम्मत करवाने व निर्माण संबंधी करीब 24 स्कूलों की जानकारी निदेशालय भेजी है। इसके अलावा अब 20 साल पुराने भवनों की रिपोर्ट भी बनाई जा रही है। विभाग ने विद्यालयों के जर्जर कक्षों, भवन व हिस्सों का प्रयोग न करने के आदेश दिए हैं। जहां ऐसे भवनों का प्रयोग हो रहा है, उन्हें तुरंत प्रभाव से बंद करने को कहा गया है।
विज्ञापन

यही नहीं जिन स्कूल के मुख्य भवन खस्ताहाल हैं उनके लिए अस्थायी तौर पर विकल्प देखा जाएगा और प्राथमिकता से भवन की मरम्मत करवाई जाएगी। राजस्थान के झालावाड़ में राजकीय विद्यालय की छत गिरने से सात बच्चों की मौत के बाद अभिभावक अपने बच्चों को खस्तहाल स्कूल में भेजने से डर रहे हैं। वहीं, इस हादसे के बाद विभाग भी गंभीर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जर्जर भवन वाले स्कूलों की संख्या करीब 24 है। वहीं छह से ज्यादा स्कूल ऐसे हैं, जिनकी हालात बेहद खराब हैं और कभी भी हादसा हो सकता है। जिले के इन स्कूलों में करीब 2500 विद्यार्थी पढ़ते हैं। विभाग ने भवन के जर्जर हिस्से का प्रयोग बंद करने के आदेश दिए हैं।
वहीं कुछ स्कूल ऐसे हैं, जिनका भवन छोटा है और सभी कमरों की छतों से बारिश में पानी टपकता है। इनके लेंटर सहित दीवारों में दरार आ चुकी है। स्कूलों ने इसके लिए बजट की मांग की है, लेकिन निदेशालय से बजट पास नहीं किया गया है। ऐसे में विभाग ने इस पर एहतियात बरतने के आदेश दिए हैं।




जिले से जिन स्कूलों ने मरम्मत व निर्माण संबंधी कार्यों के लिए फंड मांगा है, उन सभी का एस्टीमेट तैयार कर निदेशालय भेज दिया गया है। निदेशालय की ओर से जल्द ही बजट जारी किया जाएगा। वहीं जिले के ऐसे स्कूलों की जानकारी जुटाई जा रही है, जिनमें कक्ष व भवन खस्ताहाल हैं। भवन के जर्जर हिस्से व कक्षों का प्रयोग न करने के आदेश दिए हैं। - धर्मेंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed