फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Director of Youth Empowerment and Entrepreneurship Department plants sapling in ITI

Yamuna Nagar News: युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के निदेशक ने आईटीआई में लगाया पौधा

Thu, 19 Sep 2024 07:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Sep 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Director of Youth Empowerment and Entrepreneurship Department plants sapling in ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। आईटीआई में चल रहे महर्षि कश्यप अंतोदय कौशल विकास केंद्र के लिए कमरों का निर्माण करवाया जाना है। इसे लेकर युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा के निदेशक डॉ. विवेक अग्रवाल ने आईटीआई का निरीक्षण किया। कमरों का निर्माण होने के बाद इस केंद्र में नए कोर्स करवाए जाएंगे। इस दौरान निदेशक ने संस्थान के विभिन्न विभागों व हिस्सों का दौरा किया। उन्होंने स्टाफ सदस्यों से संस्थान की आवश्यकताओं व कमियों के बारे जानकारी ली।




उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार की ओर से बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से कई कोर्स करवाए जा रहे हैं। वहीं मेला लगाकर भी अभ्यर्थियों को रोजगार दिलवाने में सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि आईटीआई पास करके सैकड़ों युवा विदेशों में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं विदेश जाने वाले युवाओं को भी संस्थान की ओर से मदद की जाती है। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने आईटीआई में पीपल का पौधा लगाया। इस दौरान हरियाणा कौशल विकास मिशन के संयुक्त निदेशक अजय मोहन गोयल, प्राचार्य दीपेश महेंद्रू, रोजगार अधिकारी पवन कुमार कांबोज, जिला कौशल समन्वयक अधिकारी कमल कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed