{"_id":"615234568ebc3efcbf48a34c","slug":"dimple-first-in-singles-dance-competition-of-kismein-kitna-hai-dum-yamuna-nagar-news-knl846469156","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसमें कितना है दम की एकल नृत्य स्पर्धा में डिंपल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसमें कितना है दम की एकल नृत्य स्पर्धा में डिंपल प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संधू हाई स्कूल मछरौली की कक्षा छह की छात्रा डिंपल ने रियल्टी शो ‘किसमें कितना है दम’ के फाइनल में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल सरदार कुलवंत सिंह संधू और स्टाफ के सदस्यों ने डिंपल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
लड़की के पिता राजेश कुमार और माता रीना देवी ने बताया कि डिंपल को डांस का बचपन से ही बहुत शौक रहा है। दूरदर्शन पंजाबी की ओर से कुछ माह पूर्व स्कूल में प्रतिभाओं के लिए ऑडिशन लिए गए थे। इसमें उनकी बेटी का चयन एकल भारतीय नृत्य में हुआ था। विभिन्न राउंड पार करते हुए यमुनानगर के बाल भवन में क्वार्टर फाइनल राउंड हुआ। इसमें डिंपल ने बेहतर प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। ये राउंड कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया था। पंजाब के संगरूर में हुए फाइनल राउंड में डिंपल ने एकल नृत्य में बेहतर प्रदर्शन कर निर्णयक मंडल का दिल जीत लिया और स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर लिया। प्रिंसिपल ने कहा कि डिंपल के द्वारा हासिल उपलब्धि का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत व लगन को जाता है। उसकी उपलब्धि ने उसके माता पिता व स्कूल का नाम रोशन कर दिया। इस मौके पर रजिया, गीता अंबिका, जसविन्द्र, सोनम, अमित, लवकीत, प्रवेश, पिंकी, नेहा, रितू आदि मौजूद रहे।