{"_id":"5fc3e7f28ebc3e9c0873efb9","slug":"digging-pit-yamuna-nagar-news-knl52521012","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या : सीवर लाइन बिछाने को खोदा गड्ढा, बस अड्डे का रास्ता बंद, दो हिस्सों में बंटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या : सीवर लाइन बिछाने को खोदा गड्ढा, बस अड्डे का रास्ता बंद, दो हिस्सों में बंटा शहर
विज्ञापन
digging pit
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सबसे व्यस्त कमानी चौक पर बस अड्डा और रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है। इससे शहर दो हिस्सों में बंट गया है और आवागमन बाधित हो गया है। दरअसल पुराने नेशनल हाईवे के किनारे डिच ड्रेनेज सीवर पाइप लाइन डाली जा रही है, जिसके लिए चौक पर बस स्टैंड रोड की तरफ बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए है। इससे शहर की आधी आबादी चौक के दूसरी तरफ है।
वहीं उस तरफ से बस स्टैंड और यमुनानगर जगाधरी रेलवे आने के लिए लोगों को करीब तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जबकि कार सहित अन्य चौपहिया वाहनों को भाई कन्हैया साहिब और जगाधरी की ओर से घूम कर आना पड़ रहा है। यह काम कई दिनों से चल रहा है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमानी चौक से शहीद भगत सिंह चौक पर प्रतिदिन लाखों लोगों का इसी रास्ते से गुजरना होता है। प्रतिदिन हजारों वाहन यहां से गुजरते हैं। अधिकांश लोग खरीदारी करने इसे रास्ते से बाजार जाते हैं। ऐसे में लोगों बहुत परेशानी हो रही है। एक तरफ जहां घूमकर जाने में समय की बर्बादी हो रही है, वहीं आने जाने का खर्च भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि इस कार्य से शहर के लोगों को फायदा होगा, लेकिन काम धीमी गति से होने के कारण बहुत नुकसान हो रहा है। प्रशासन को यह काम दिन रात चलाकर युद्ध स्तर पर पूरा करवाना चाहिए। जिससे लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।
कमानी चौक से शहीद भगत सिंह चौक जाने वाले रोड पर यमुनानगर का बस अड्डा है। जगाधरी, कुरुक्षेत्र, सहारनपुर की ओर से आने वाली बसें इसी रास्ते से अड्डे पर पहुंचती हैं। लेकिनचौक पर खोदे गए गड्ढ़े के कारण यहां से बसों का निकलना बंद हो गया है। अब यह बसें मॉडल टाउन की ओर जाने वाले लिंक रोड से निकाली जा रही है। जिस कारण चालकों के साथ यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। चूंकि यह बीस फीट का रोड है इस कारण जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौक के दूसरी ओर जगाधरी वर्कशॉप और फर्कपुर का क्षेत्र है। जहां शहर की करीब तीस प्रतिशत की आबादी रहती है। जो इन दिनों शहर के विशेष भाग से कट गई है। चूंकि सभी बड़े प्रतिष्ठान, शोरूम सहित बाजार शहीद भगत सिंह चौक की तरफ हैं। ऐसे में लोगों को इस ओर आने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
इस समस्या का असर शहर के व्यापारियों पर भी पड़ रहा है। चूंकि शहर के सभी बड़े व्यापारी व थोक विक्रेता रेलवे स्टेशन रोड पर हैं। वहीं पुराना रादौर रोड पर सभी थोक विक्रेता और गोदाम हैं। व्यापारियों को सामान लेने के लिए अब विश्वकर्मा चौक से घूम कर आना पड़ता है। चूंकि बड़े वाहन के साथ शहर से गुजरना बेहद मुश्किल है।
जिले की सबसे बड़ी यमुनानगर आईटीआई जगाधरी वर्कशॉप रोड पर है। वहीं उत्तर भारत की सबसे बड़ी रेलवे वर्कशॉप भी इस ओर है। आईटीआई में प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी आते हैं। वहीं वर्कशॉप में सैकड़ों कर्मचारी भी यहां से गुजरते हैं। लेकिन अब इन सभी को बस स्टैंड की ओर से घूमकर जाना पड़ता है।