फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Differently-abled players to showcase their talent in cricket

Yamuna Nagar News: क्रिकेट में प्रतिभा दिखाएंगे दिव्यांग खिलाड़ी

Sat, 13 Jun 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Differently-abled players to showcase their talent in cricket
क्रिकेट टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते  भाजपा नेता मोहित इशू व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 13 से 15 जून तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय केसरी दिव्यांग मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टूर्नामेंट को लेकर आयोजित बैठक में आयोजन की रूपरेखा साझा की गई।
दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड हरियाणा के अध्यक्ष एवं आयोजन सचिव कृष्ण मलिक ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन 13 जून को सुबह 10 बजे नांगल गांव में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में रणजी खिलाड़ी एवं रेलवे जगाधरी वर्कशॉप में कार्यरत अभिषेक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दिव्यांग खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 15 जून को सुबह 10 बजे एंजल क्रिकेट अकादमी में होगा। समापन समारोह में युवा भाजपा नेता मोहित कैत मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा भाजपा नेता मोहित कैत ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कृष्ण मलिक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा एवं खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी विकास करते हैं। इस अवसर पर शिवानी बराख, राजू देसवाल, अनुज नरवाल, सचिन लोंगिया, कुलविंदर पंसारा, अंकुश छिल्लर, कपिल, शुभम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed