{"_id":"63ffa3a8b2b390cbdf0cd0e4","slug":"did-not-get-salary-for-two-months-demonstrated-yamuna-nagar-news-c-18-1-46206-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो महीने से नहीं मिला वेतन, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो महीने से नहीं मिला वेतन, किया प्रदर्शन
Thu, 02 Mar 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राजकीय अध्यापक संघ की बैठक जगाधरी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर ने की। बैठक में अध्यापकों का जनवरी माह का वेतन न मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। मांग के समर्थन में अध्यापकों ने प्रदर्शन किया।
प्रधान महेंद्र सिंह कलेर ने कहा कि दो महीने से शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। समय पर वेतन न मिलने के कारण शिक्षकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों के पास वेतन के अतिरिक्त आय का कोई दूसरा साधन नहीं है। शिक्षकों ने ईएमआई से घरेलू व जरूरत का सामान खरीदा हुआ है। जिसकी ईएमआई हर महीने वेतन आने पर बैंक से कट जाती है, परंतु दो महीने से वेतन न मिलने के कारण वे बैंक की किस्त नहीं दे पा रहे हैं। इसके अलावा वेतन न मिलने से उनका परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। प्रधान ने कहा कि समय पर वेतन न देना कर्मचारियों का मानसिक व आर्थिक शोषण है।
जिला महासचिव खेमलाल सैनी ने कहा कि शिक्षक वेतन के रूप में अपना हक मांग रहे हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने से उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई हैं। सरकार ई-पोस्टिंग के बहाने शिक्षकों का वेतन रोककर शिक्षकों से अन्याय कर रही है। जिला उपप्रधान प्रीतम पंवार ने कहा कि शिक्षकों का वेतन समय पर मिलना चाहिए। सरकार तुरंत प्रभाव से दोनों महीने का वेतन जारी करे। जिला प्रेस सचिव अनिल कांबोज व जिला प्रेस प्रवक्ता हरीश किमोठी ने कहा कि कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हैं। सरकार कर्मचारियों की सुध नहीं ले रही है। सरकार को समय पर वेतन जारी करना चाहिए। इस दौरान जगाधरी प्रधान दर्शन लाल बवेजा, सुनील शर्मा, सुनील शास्त्री, अनिल कांबोज, राकेश गुप्ता, ज्ञान सिंह, मनोज कुमार, संजीव कुमार, विनोद जिंदल ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन शीघ्र जारी किया जाए व भविष्य में भी वेतन समय पर मिलना चाहिए।