फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dia from wall will be made of Hathini Kund Barrage

Yamuna Nagar News: हथिनी कुंड बैराज की बनेगी डाया फ्रॉम दीवार

Tue, 04 Feb 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dia from wall will be made of Hathini Kund Barrage
नवाब खान
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। हथिनी कुंड बैराज के नीचे बनने वाली डाया फ्रॉम वॉल का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम ग्रेटर नोएडा की शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से किया जा रहा है। विभाग ने इसके लिए 145 करोड़ रुपये का ठेका कंपनी को दिया है।
कंपनी ने इस पर काम शुरू कर दिया गया है। कंपनी को यह काम 30 जून से पहले पूरा करना होगा। इस काम के लिए सिंचाई विभाग की ओर से टेंडर लगाया गया। इस काम पर करीब 208 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान था। विभाग ने अनुमानित राशि के अनुसार ही निविदा लगाई थी।
विज्ञापन

इस दौरान शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन ने सबसे कम 145 करोड़ रुपये प्लस जीएसटी में काम करने की निविदा भरी। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विभाग ने काम कंपनी को अलॉट कर दिया। कंपनी कुल अनुमानित से करीब 70 प्रतिशत राशि में काम कर रही है। एक्सईएन विकास राज ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज के नीचे डाया फ्राॅम वाॅल का काम शुरू कर दिया गया है। विभाग के अनुसार इस पर 208 करोड रुपये की लागत आने का अनुमान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परंतु इसका ठेका 145 करोड़ रुपये में दिया गया है। टेंडर के लिए कई कंस्ट्रक्शन कंपनियों ने बीड भरी थी। सबसे कम शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी की थी। सिंचाई विभाग के एसई आरएस मित्तल ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज के नीचे 21 मीटर की डाया फ्राॅम वाॅल ब्लॉक व अन्य कार्य करवाए जाने हैं।

जिसके लिए टेंडर कॉल किए गए थे। ठेका जारी कर दिया गया है। कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। कंपनी को निर्धारित समय 30 जून तक काम पूरा करना होगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में इसे लेकर बैठक हुई थी। जिसमें सभी कंपनियों की बीड रखी गई थी। चर्चा के बाद काम अलॉट कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed