{"_id":"686ebc9a3972f41647022b59","slug":"dharna-was-held-with-the-dead-body-of-the-woman-for-arrest-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140517-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गिरफ्तारी के लिए महिला के शव के साथ दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गिरफ्तारी के लिए महिला के शव के साथ दिया धरना
Thu, 10 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अंबाला के पंजोखरा थाना के अंतर्गत गांव जटवाड़ निवासी संदीप कौर (32) की शादी के तीन माह में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना संदीप कौर के ससुराल व्यासपुर थाना क्षेत्र के गांव अलीशेरपुर माजरा में मंगलवार को हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हुई, पर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए।
साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को जमीन पर रख धरने पर बैठ गए। इस बीच उनकी ससुराल पक्ष के लोगों से बहस होने लगी। हंगामा बढ़ते देखकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरने से उठाया।
मामले में व्यासपुर थाना पुलिस ने मृतका के भाई गुरप्रीत सिंह के बयान पर संदीप कौर के पति रजत, देवर कृष्ण कुमार, ससुर धूम सिंह व सास देबो देवी पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में अंबाला के पंजोखरा थाना के गांव जटवाड़ निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि बहन संदीप कौर की शादी तीन माह पहले यमुनानगर के व्यासपुर थाना के गांव अलीशुरपुर माजरा निवासी रजत से की थी।
विज्ञापन
इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। इसके लिए ससुराल में संदीप कौर को तंग किया जा रहा था। इससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। मामले में जांच अधिकारी एसआई रमेश चंद ने बताया कि शिकायत में जिन पर आरोप है, उन सभी पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ससुराल वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।