Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dhanteras coinciding with the Hasta Nakshatra an extremely auspicious day for shopping.

Yamuna Nagar News: शुक्र के हस्त नक्षत्र संयोग में धनतेरस, इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras coinciding with the Hasta Nakshatra an extremely auspicious day for shopping.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी/साढौरा। पांच दिवसीय दीपोत्सव इस बार 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुरू होगा। 7 नवंबर को नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली और 8 को दीपावली मनाई जाएगी। 9 नवंबर को सोमवती अमावस्या का संयोग रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा और खरीदारी का विशेष महत्व है, जबकि दीपावली पर प्रदोष काल में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन शुभकारी रहेगा। इस बार धनतेरस पर शुक्रवार और शुक्र ग्रह का हस्त नक्षत्र से जुड़ा संयोग और दीपावली पर स्वाति नक्षत्र का प्रभाव ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है।
गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 11:07 बजे शुरू होकर 7 नवंबर को सुबह 10:44 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल में त्रयोदशी होने के कारण छह नवंबर को धनतेरस मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा कर निरोगी जीवन और दीर्घायु की कामना की जाती है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित महेश शांडिल्य ने बताया कि धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन और उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है। शाम छह बजकर सात मिनट से रात आठ बजकर तीन मिनट तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त रहेगा। खरीदारी के लिए दोपहर एक बजकर 31 मिनट से तीन बजकर दो मिनट तक का समय शुभ बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 नवंबर को छोटी दीपावली पर अभ्यंग स्नान और दीपदान का विधान है। पंडित ललित शर्मा ने बताया कि आठ नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि सुबह 10 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर नौ नवंबर को सुबह 11 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। दीपावली पर शाम पांच बजकर 59 मिनट से रात सात बजकर 55 मिनट तक लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त रहेगा।

---
9 नवंबर को सोमवती अमावस्या
डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि सोमवार को अमावस्या होने से सोमवती अमावस्या का संयोग बनेगा। इस दिन स्नान, दान, पितरों का तर्पण और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से पूजा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed