फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotion Surges in the Worship of Mother Brahmacharini

Yamuna Nagar News: माता ब्रह्मचारिणी की आराधना में उमड़ी श्रद्धा

Sat, 21 Mar 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Devotion Surges in the Worship of Mother Brahmacharini
ज्वाला माता मंदिर में दुर्गा स्तुति का पाठ करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन जिलेभर के मंदिरों में माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे दुर्गा मंदिर, काली माता मंदिर, सनातन धर्म मंदिर व अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो देर शाम तक जारी रहीं।
श्रद्धालु माथा टेकने के लिए उत्साह के साथ मंदिरों में पहुंचे और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर के प्रमुख मंदिरों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी।
विज्ञापन

मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया, जिससे माहौल और भी आकर्षक बन गया। सुबह की आरती के साथ ही पूजा का क्रम शुरू हो गया था।
श्रद्धालु कतारबद्ध होकर माता के दर्शन कर रहे थे और जय माता दी के जयकारे लगाते हुए अपनी आस्था प्रकट कर रहे थे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में खास उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई श्रद्धालु व्रत रखकर माता की पूजा कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन भी चलता रहा। भजन मंडलियों ने माता के गुणगान से माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। ढोलक और झांझ की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रशासन और मंदिर समितियों द्वारा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवक तैनात रहे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूरे जिले में धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा और भक्त माता के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करते नजर आए।

ज्वाला माता मंदिर में दुर्गा स्तुति का पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

ज्वाला माता मंदिर में दुर्गा स्तुति का पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed