Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotion becomes meaningful only by serving Guru: Gyananand

गुरुसेवा से ही सार्थक होती है भक्ति : ज्ञानानंद

Mon, 23 Nov 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Devotion becomes meaningful only by serving Guru: Gyananand
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में सत्संग के दौरान उप​स्थित श्रद्धालु। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम हनुमान गेट में साप्ताहिक सत्संग हुआ। आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी ज्ञानानंद ने गुरुसेवा महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरुसेवा से भक्ति सार्थक होती है।
उन्होंने बताया कि वास्तविक गुरुसेवा वही है, जिसमें शिष्य अपने मन, वचन और कर्म को गुरु के महान आदर्शों के अनुरूप ढालने का प्रयास करता है। मानव जीवन का परम उद्देश्य आत्मिक जागृति एवं परमात्मा की अनुभूति है। यह अनुभूति केवल पुस्तकीय ज्ञान अथवा बाहरी क्रियाओं से संभव नहीं, बल्कि पूर्ण सतगुरु की कृपा से प्राप्त ब्रह्म ज्ञान से ही मनुष्य अपने वास्तविक स्वरूप को जान सकता है।
विज्ञापन

गुरु शिष्य संबंध की पवित्रता को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि संत शिष्य को कदापि अपनी निजी सेवा में नहीं लगाते अपितु वे अपने शिष्य के पुरुषार्थ, योग्यता और सामर्थ्य को संपूर्ण समाज के उत्थान एवं जन कल्याण के लिए समर्पित करते हैं। एक सच्चा शिष्य वही है, जो गुरु के प्रति निष्कपट भाव से समर्पित रहता है और उनके द्वारा प्रदान किए गए ज्ञान को अपने जीवन में धारण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे समझाया कि गुरुसेवा के माध्यम से शिष्य के भीतर का अहंकार, स्वार्थ और कर्तापन धीरे-धीरे समाप्त होता है। जब मनुष्य अपने व्यक्तिगत विचारों और मान्यताओं के बंधनों से ऊपर उठकर गुरु के मार्गदर्शन को स्वीकार करता है, तभी उसके जीवन में वास्तविक आध्यात्मिक परिवर्तन का आरंभ होता है। कार्यक्रम का समापन विश्व शांति के लिए प्रार्थना से हुआ।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। संस्थान

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु। संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed