फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees will get free rooms and tents at Guru Ravidas Temple.

Yamuna Nagar News: गुरु रविदास मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेंगे निशुल्क कमरे व तंबू

Thu, 30 Oct 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 30 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees will get free rooms and tents at Guru Ravidas Temple.
श्री गुरू रविदास मंदिर डेरा बाबा लाल दास कपालमोचन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। कपालमोचन मेला शुरू होने से पहले ही रोजाना सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेला में आए श्रद्धालुओं को भोजन मिल सके इसके लिए गुरु रविदास मंदिर, डेरा बाबा लाल दास कपालमोचन की तरफ से रोजाना मंदिर में 24 घंटे लंगर की व्यवस्था की गई है। सत्संग में दूरदराज से आए संत महंत अपने प्रवचनों से संगत को निहाल करेंगे।
गुरु रविदास मंदिर के महंत निर्मल दास व कोषाध्यक्ष अमरनाथ ज्ञासडा ने बताया कि एक से पांच नवंबर तक गुरु पर्व के अवसर पर लगने वाले राज्य स्तरीय मेले के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था बिल्कुल निशुल्क रहेगी। मंदिर हाल व हाल के ऊपर बने 75 कमरे श्रद्धालुओं को निशुल्क दिए जाएंगे। 500 सेवक दिन रात मेले के समय श्रद्धालुओं की सेवाओं के लिए मौजूद रहेंगे। मंदिर के छह शेड, 200 तंबू मेले के दौरान श्रद्धालुओं को निशुल्क दिए जाएंगे। मेले के पहले दिन से कार्तिक पूर्णिमा तक संकीर्तन व ड्रामा कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते है। लंगर में चाय, ब्रेड पकाेड़ा, हलवा, पूरी, आलू सब्जी, दाल, कढ़ी चावल, नमकीन चावल 24 घंटे परोसे जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लाल दास कपालमोचन में ब्रह्मलीन संत रामदयाल महाराज का 10वां बरसी समागम एवं 21वां रक्तदान शिविर छह नवंबर को आयोजित किया जाएगा। डेरे के महंत निर्मल दास व कोषाध्यक्ष अमरनाथ ज्ञासड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में जगतगिरी आश्रम पठानकोट गद्दीनशीन स्वामी गुरदीप गिरी महाराज व अंबाला सांसद वरुण चौधरी मुख्यातिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा जीत राम टोपीवाला करेंगे। उन्होंने बताया कि मौके पर सत्संग में दूरदराज से आए संत महंत अपने प्रवचनों से संगत को निहाल करेंगे। मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed