फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees were told the importance of fasting during Navratri.

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं को बताया नवरात्र के व्रत का महत्व

Mon, 29 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 29 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees were told the importance of fasting during Navratri.
सत्संग के दौरान करतीं साध्वियां। संस्थान - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम हनुमान गेट में साप्ताहिक सत्संग हुआ। सत्संग में साध्वी वंशिका भारती ने प्रवचन किया। इस दौरान साध्वी वंशिका ने श्रद्धालुओं को शारदीय नवरात्र पर्व में छिपे आध्यात्मिक पक्ष के बारे में बताया। नवरात्र के नौ दिन तप, त्याग और संयम से आत्म उत्थान का सरल माध्यम है।
साध्वी ने कहा कि साधक अपनी निरंतर ध्यान साधना से उस परम शक्ति के वास्तविक स्वरूप से जुड़ता है, जो ब्रह्मांड के हर कण में वास करती है। हमारी प्रगति व कल्याण के मार्ग में मन ही सबसे बड़ा बाधक है, किंतु निरंतर अभ्यास से यह बाधक मन ही साधक बन जाता है। मन पर विजय प्राप्त करना सहज और सरल नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साधना की प्रारंभिक अवस्था में मन बार बार अधो पतन की ओर उन्मुख करता है। परंतु एक पूर्ण ब्रह्मनिष्ठ गुरु के सानिध्य में आने से उनकी दिव्य तरंगों व ओज से विचलित मन भी सद्मार्ग पर अग्रसर होता है। इसी कारण सत्संग का महत्व बताया गया है। सत्संग से मन को दिशा प्राप्त होती है, सेवा से मन का अहंकार व स्वार्थ की प्रवृत्ति समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुमिरन से भूत, भविष्य, वर्तमान की व्यर्थ चिंताओं से मन मुक्ति प्राप्त कर लेता है और साधना से मन अपने वास्तविक स्वरूप से जुड़ जाता है। इसके बाद सदैव भटकाते रहने वाला मन ही हमें सद्मार्ग की ओर प्रेरित करने वाला मित्रवत् व्यवहार करता है। यह सत्य है कि अनियंत्रित मन ही सबसे बड़ा शत्रु है, लेकिन मन को नियंत्रित करने के लिए हम कभी अग्रसर ही नहीं होते। स्वाध्याय व आत्मचिंतन मन को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक है।

साध्वी ने कहा कि सकारात्मक विचारों में सधा हुआ मन हमारे लिए शांति और प्रेरणा देने वाला स्रोत बन जाता है। उन्होंने कहा कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान प्रत्येक मानव के मन पर ही कार्य करने हेतु कटिबद्ध है, ताकि संपूर्ण मानव जाति अपने ही मन द्वारा रचित भ्रमजाल से निकलकर वास्तविक शुद्ध, शांत व सत्य स्वरूप में स्थित होकर सुखी व संपन्न जीवन जी पाए। अपने मन पर विजय प्राप्त कर के अंत में जीवन से हार कर नहीं अपितु जीतकर संसार से जाए।

सत्संग के दौरान करतीं साध्वियां। संस्थान

सत्संग के दौरान करतीं साध्वियां। संस्थान- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed