फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees played Holi with flowers

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली

Sun, 01 Mar 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees played Holi with flowers
छछरौली में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। जीबीपीएस भक्त वृंद में श्रीमद्भागवत कथा करवाई जा रही है। कथा में श्री कृष्ण प्राकट्य, गिरिराज उत्सव, श्रीकृष्ण विवाहोत्सव, फूल होली उत्सव मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के रूप धरे कलाकारों के साथ होली खेली और जमकर झूमे। कथा व्यास कृष्ण तत्ववेत्ता तेजस्वी दास ने श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप और जीवन उद्देश्य के बारे में बताया। प्रवचन में उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण में शरीर और आत्मा में भेद नहीं है।
जीव का शरीर प्रारब्ध के अनुसार संसार में रहता है और प्रारब्ध समाप्त होने पर शरीर का अंत हो जाता है, किंतु आत्मा अविनाशी और चेतन तत्व है। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण कर्म से बंधे नहीं हैं और उनके द्वारा की गई लीलाएं दिव्य हैं। श्रीकृष्ण व श्रीराम को स्वेच्छामय बताया गया है, उनके इच्छा के विरुद्ध उनके जीवन में कोई कार्य नहीं होता।
विज्ञापन

कथा में गीता के श्लोकों का उल्लेख करते हुए बताया कि भगवान अजन्मा, अविनाशी, अद्वय ज्ञान तत्व हैं। उन्होंने बताया कि जीव जन्म और मृत्यु के चक्र में बंधे हैं, जबकि भगवान उससे परे हैं। जीव का परम उद्देश्य कृष्ण प्रेम की प्राप्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed