फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees offered stick mark on Goga Madi

Yamuna Nagar News: श्रद्धालुओं ने गोगा माड़ी पर चढ़ाया छड़ी निशान

Mon, 23 Sep 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered stick mark on Goga Madi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गोगा माड़ी मेले में छठे दिन रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गोगा माड़ी पर कतारों में लगकर प्रसाद चढ़ाया और मन्नते मांगी। काफी श्रद्धालुओं ने मन्नतें पूरी होने पर पवित्र छड़ी निशान चढ़ाया। साथ ही मेले में लगी दुकानों पर जमकर खरीदारी भी की। मेले में स्थानीय लोगों की ओर से कराए जा रहे दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने जौहर दिखाए।
पहलवानों ने बताया कि नगर पालिका अफसर मेला परिसर की दुकाने ठेके पर देकर लाखों रुपये की कमाई करती है, पर दंगल के आयोजन को लेकर आगे नहीं आते। मेला परिसर में दुकानें लगा रहे दुकानदारों ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण काफी संख्या में श्रद्धालु मेला देखने पहुंचे। इससे दुकानदारों की अच्छी खासी कमाई हुई।
विज्ञापन

अगले दो दिनों में भी यदि इसी प्रकार श्रद्धालु पहुंचे तो उनको अच्छा लाभ होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेले में थाना रादौर प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात है। महेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मेले के दोनों गेटों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed