फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees gathered in the festival amid the rain, Yamunanagar

बारिश के बीच छड़ी उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the festival amid the rain, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासुपर। आंब वाला मार्ग स्थित जाहरवीर गोगा माड़ी पर छड़ी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मेले में श्रद्धा व आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगी छड़ियां उठाए श्रद्धालु डमरू व सारंगी बजा रहे थे। रिमझिम बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। वहीं मेले में महिलाओं व बच्चों ने दुकानों से जमकर खरीददारी की।
जोगी समाज के लोग पंद्रह-पंद्रह फीट ऊंची छड़ियां लेकर डमरू व सारंगी की धुन पर गाते हुए कस्बे की गलियों, बाजारों व चौराहों से गुजरे। इस दौरान छड़ियों के दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े। भक्त छड़ियां लेकर पहले क्षेत्रपाल भैरव मंदिर और इसके बाद जाहरवीर गोगा माड़ी पहुंचे। मंदिर से कुछ दूरी पर छड़ियां स्थापित की गई। पूजा स्थल के निकट बाजार सजा हुआ था। सेवक पवन कुमार, प्रदीप कुमार, अर्जुन काला राम, भूरा, बंटी ने बताया की गोगा माडी पर भंडारा करवाया गया।
विज्ञापन

रात में जोगी समाज के गायक व भक्तों ने गोगा जाहरवीर के जीवन की साहसिक गाथाओं के बारे में संगीत के माध्यम तरीके से बताया। माड़ी में भक्तों ने धूप, दीप अर्पित कर प्रार्थना की। सेवक प्रदीप कुमार ने बताया कि यह दिन को गोगा जाहरवीर के समाधि दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1100 साल पूर्व जन्मे जाहरवीर ने अपनी माता बाधक माई के आदेश पर घर त्यागकर बागड़ में समाधि ली थी। दरअसल राजा बासंग ने जाहरवीर से प्रार्थना की थी कि नाग वंश समाप्त न करें, बल्कि आज से वह सर्प जाति के बादशाह के रूप में विराजमान हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed