{"_id":"5e498b988ebc3ee5eb14ce10","slug":"devotees-gathered-in-prakash-utsav-yamuna-nagar-news-knl22336597","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपाल मोचन मंदिर में गुरू रविदास के प्रकाशोत्सव पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपाल मोचन मंदिर में गुरू रविदास के प्रकाशोत्सव पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
devotees gathered in prakash utsav
- फोटो : Yamuna Nagar
संत सिरोमणि गुरू रविदास महाराज के 643वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में डेरा बाबा लाल दास कपाल मोचन में विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न जगहों से अंबेडकर व गुरू रविदास के जीवन पर आधारित झांकियां लेकर गुरू रविदास सभा व अंबेडकर सभा का आना जारी रहा। सिर पर गुरू की ज्योति उठाए श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे।
देर शाम तक आयोजन स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार डॉ.बनवारी लाल व कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य प्रकाश विधायक पटोदी कार्यक्रम में पहुंचे और गुरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सुंदर-सुंदर झांकियां सजाकर गुरू रविदास के भजन गाते हुए मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। धार्मिक कार्यक्रम में जा रही शोभायात्रा का जगह जगह पर सेवादारों व श्रद्धालुओं के द्वारा गुरू का प्रसाद बरताया गया। कार्यक्रम में गुरू रविदास की महिमा का गुणगान मंडली के द्वारा संगीतमय ढंग से किया गया। मंदिर के महंत निर्मल दास ने मुख्य अतिथि को शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जब समाज में जाति-पाति, अमीर-गरीब की गहरी खाई बनी हुई थी। उस समय गुरू रविदास ने अवतार लेकर समाज में भाईचारे व एकता की भावना को पैदा किया। उनकी शिक्षा थी हमें जाति-पाति से ऊपर उठकर समरसता की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। प्रदेश सरकार भी समरसता को बनाए रखने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र में पांच एकड़ में गुरू रविदास विशाल भवन का निर्माण किया जाएगा। जो पूरे भारत में अपने आप में अनूठा होगा। उन्होंने कहा कि समाजिक व्यवसथा में बदलाव लाने के लिए शिक्षा जरूरी। अशिक्षित समाज व राष्ट्र विकसित नही हो सकता है। समाज में भाई चारे की स्थापना व अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर हम गुरू रविदास का समरसता का सपना सच कर सकते हैं। उन्होंने समाज को आश्वासन दिलाया कि हरियाणा सरकार समाज के लोगों के अधिकारों की पूरी तरह से रक्षा करेंगी। उनके समक्ष रखी गई समाज की सभी मांगों को विधानसभा पटल पर रखकर उनका समाधान करायेंगे। आरक्षण खत्म करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पर फैसले पर राज्य सरकार आपसी विचार विमर्श के बाद निर्णय लेगी। मुख्य अतिथि ने मंदिर में चल रहे सामाजिक कार्य व अन्य सेवाओं के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक पटोदी सत्यप्रकाश ने कहा कि हरियाणा प्रदेश साधु संतों की धरा है। जिनके वचनों से पूरे विश्व का कल्याण हुआ है। गुरू रविदास ने समाज को प्रकाश का मार्ग दिखाया था और समाज में सबसे पहले समाजवाद और समानता की स्थापना की थी। गुरू जी ने छुआछूत के विरूद्ध आवाज उठाई और समाज में समानता और आपसी भाईचारे की अलख जताई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जोकि देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर अमरनाथ, महेंद्र, इंद्रराज, लक्ष्मी चंद, रमेश, महंत मेघ दास, संत ज्ञानानंद, मामचंद, संत रघुनाथ, निर्मला दास, महंत धनपत दास, महंत मंगल दास, संत रामचरण दास, संत जीत राम सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।