{"_id":"679fbe9975e5a84ac50861a5","slug":"devotees-danced-to-the-bhajans-of-baba-lal-ji-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-132493-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बावा लाल जी के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बावा लाल जी के भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
Mon, 03 Feb 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। श्री लाल द्वारा मंदिर में महंत द्वारकादास महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और बावा लाल जी भजनों पर जमकर झूमते नजर आए। साथ ही भंडारा भी हुआ।
मंदिर में महाराज के जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। इस अवसर पर सुबह हवन हुआ। इसमें आचार्य गोपाल राज सहित अन्य विद्वान ब्राह्मणों ने विधि विधान से आहुतियां डलवाई। हवन में मुख्य यजमान तरुण शर्मा परिवार सहित शामिल रहे। बाद में लाल संकीर्तन हुआ। भजनोपदेशक व भजन मंडलियों के सदस्यों ने भजनों के माध्यम से बावा लाल जी का गुणगान किया।
भजनों पर श्रद्धालु इतने मग्न हुए कि झूमने पर मजबूर हो गए। बावा लाल ने कृपा कित्ती साडी बल्ले बल्ले, मौजा लगिया होईया ने बाबा लाल दे दरबार भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए। महिला संकीर्तन मंडलियों ने भी बावा लाल का गुणगान कर श्रद्धालुओं को निहाल किया। संकीर्तन की समाप्ति पर बाबा लाल की आरती व अरदास पंडित गोपाल राज ने की। इसके बाद ब्रह्म भोज और फिर भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान रमेश मेहता आदि मौजूद रहे।