{"_id":"61fae0a9991768602c1678eb","slug":"devotees-celebrated-the-birth-anniversary-of-bawa-lal-dayal-maharaj-by-singing-dance-yamuna-nagar-news-knl977971115","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाच गाकर श्रद्धालुओं ने मनाया बावा लाल दयाल महाराज का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाच गाकर श्रद्धालुओं ने मनाया बावा लाल दयाल महाराज का जन्मोत्सव
विज्ञापन
श्रीलाल द्वारा मंदिर में गुरु के जन्मोत्सव की नाच गाकर खुशी मनाते श्रद्धालु।
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। श्रीलालद्वारा मंदिर में बावा लाल दयाल महाराज ध्यानपुर की ओर से बावा लाल दयाल महाराज का 667 वां जन्मोत्सव वार्षिक दूज के रूप में धूमधाम से मनाया गया। महाराज के जन्मोत्सव के लिए मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नाच गाकर गुरु महाराज के जन्मोत्सव की खुशी मनाई। समारोह में बावा लाल जी को आध्यात्मिक गुणों का बखान किया गया।
बुधवार सुबह मंदिर में सबसे पहले हवन करवाया गया। हवन में पंडित गोपाल राज ने मंत्रोच्चारण से श्रद्धालुओं को आहुतियां दिलवाई। हवन में ऋचा एवं राघव मेहता मुख्य यजमान रहे। यज्ञ में पूर्णाहुति डालने के बाद ध्वजारोहण की रस्म अदा की गई। इसके बाद बावा लाल संकीर्तन करवाया गया। जिसमें भजनीक दास बसंत सहित अन्य भजनोपदेशक व महिला संकीर्तन मंडली सदस्यों ने बावा लाल जी का गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। श्रीलाल द्वारा प्रबंधक कमेटी महासचिव सुरजीत मेहता ने बताया कि गुरु बाबा लाल दयाल महाराज का जन्म सन 1355 के माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को लाहौर स्थित कस्बे कसूर में पटवारी भोलामल के घर में हुआ था। सतगुरु बावा लाल जी को आध्यात्मिक गुण अपनी माता कृष्णा देवी से प्राप्त हुए। उन्होंने अपनी योग शक्ति के बल पर 300 वर्ष का दीर्घ जीवन प्राप्त किया। ऐसा माना जाता है कि हर 100 वर्ष बाद उन्होंने योग शक्ति से बाल रूप धारण किए। उन्होंने बताया कि सतगुरु बावा लाल दयाल महाराज की देश व विदेश में 22 गद्दियां हैं। पंजाब के बटाला स्थित श्री ध्यानपुर धाम में एक बावली बनी हुई है, जिसमें स्नान मात्र करने से निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है। इस दौरान सुदर्शन ऐरी, केवल लूथड़ा, देवेंद्र मेहता, वासुदेव वर्मा, अशोक भाटिया, आरके वोहरा, नरेंद्र ओबराय, सुरेंद्र लूथड़ा, देवेंद्र मल्होत्रा, पंडित रजनीश, पंडित आदेश, पंडित हरिप्रसाद सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बसंतपंचमी उत्सव पांच फरवरी को मनाया जाएगा
सुरजीत मेहता ने बताया कि मंदिर में पांच फरवरी को ब्रह्मलीन महंत द्वारका दास महाराज की 13वीं गद्दी का जन्मोत्सव एवं बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर मुख्य अतिथि होंगे। सुबह हवन का आयोजन होगा। हवन में मनीषा व अमित शर्मा मुख्य यजमान होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर सेवकों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
बावा लाल दयाल महाराज का मनाया जन्मोत्सव
जगाधरी। हनुमान गेट स्थित श्रीलाल द्वारा मंदिर में बावा लाल दयाल महाराज का 667 वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर प्रबंधक कमेटी प्रधान जसवंत राय सचदेवा ने की। प्रधान जसवंत ने बताया कि पांच फरवरी को बसंत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा।
जन्मोत्सव के मद्देनजर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। इसके लिए सुबह मंदिर में हवन करवाया गया। इसके बाद ध्वजारोहण कर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की। श्रीलाल द्वारा कमेटी की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर भंडारा भी लगाया गया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार पुरी, कुलभूषण मेहता, रमेश वढेरा, सुरेंद्र कुमार विग, रामनाथ विग, सतपाल शर्मा, उदिम चंद, अमित सचदेवा, प्रकाश शास्त्रीय, राजेश कुमार, सुरेंद्र मदान मौजूद रहे।