{"_id":"6643f929e4f29c0f72029777","slug":"devotees-are-desperate-to-see-baba-barfani-so-far-1526-patients-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-118975-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भक्त बेताब, अब तक 1526 मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भक्त बेताब, अब तक 1526 मेडिकल
Wed, 15 May 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 15 May 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा बफार्नी के दर्शनों के लिए जिले के लोगों में गजब का जोश है। अब तक अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए करीब 1526 श्रद्धालु अपना मेडिकल करवा चुके हैं। मेडिकल के लिए अस्पताल में डॉक्टरों के केबिन के बाहर लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है।
इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यात्रा में 13 से कम और 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के शामिल होने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा छह सप्ताह से अधिक गर्भवतियां भी अमरनाथ यात्रा पर नहीं जा सकेंगी।
यात्रा पर जाने के लिए हर आयु वर्ग के लोगों में जोश देखने को मिल रहा है। इनमें 13 से 17 साल के किशोर भी काफी संख्या में शामिल हैं। तीर्थ नगर की सुनैना व मनीष ने बताया कि वह दोनों भाई बहन है। पिछले साल भी यात्रा पर गए थे। अब दूसरी बार भी जाने को बेताब है। उन्होंने अपना मेडिकल करवा लिया है।
विज्ञापन
इसी तरह कैंप के चेतन व पिंटू ने बताया कि वह पहली बार यात्रा पर जा रहे है। बाबा बफार्नी के दर्शन करने को वह बेताब हैं। वहीं तीर्थ नगर की पिंकी चौथी बार, प्रतिभा व पूर्णमासी दूसरी बार और जोगिंद्र पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए अपना मेडिकल कराने के लिए मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे।
अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालु को अपने पांच पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड या फिर वोटर कार्ड, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र लेकर जाना जरूरी है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, जॉइंट पेन, सांस की बीमारी या मिर्गी के दौरे आते हैं, रक्त स्त्राव होता है वह यात्रा पर नहीं जा सकते हैं।
यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं का पंजीकरण जरूरी प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में है। अमरनाथ के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फीस प्रति व्यक्ति 150 रुपये निर्धारित की गई है। वेबसाइट पर मौजूद बैंक शाखाओं के माध्यम से इस फीस का भुगतान किया जा सकता है। पंजीकरण के लिए सबसे पहले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट जेकेएसएएसबीडॉटइन पर जाना होता है।
यहां मेन्यू में ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यात्रा परमिट पंजीकरण पर जाना होगा। फिर आई एग्री पर क्लिक कर रजिस्टर पर क्लिक करना होगा। यहां पर श्रद्धालु अपनी जानकारी भरकर सबमिट करेंगे। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी आने के बाद आवेदन की फीस ऑनलाइन ट्रांसफर कर जमा करें। इसके बाद पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी। सबसे बाद में यात्रा का परमिट डाउनलोड कर लें।
ऑफलाइन यहां कराएं पंजीकरण
जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक की शाखा में लोग पंजीकरण करवा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले को जितने व्यक्ति के साथ यात्रा पर जा रहे हैं, उनकी फोटो, यात्रा पंजीकरण की 250 रुपये प्रति यात्री फीस, ग्रुप लीडर का नाम, मोबाइल फोन नंबर और ई-मेल समेत पते की जरूरत होगी। पोस्टल चार्जेज एक से पांच श्रद्धालुओं के 50 रुपये, छह से लेकर 10 तक श्रद्धालुओं के लिए 100 रुपये, 11 से 15 तक के लिए 150 रुपये, 16 से 20 तक के लिए 200 रुपये, 21 से 25 के लिए 250 रुपये और 26 से 30 के लिए 300 रुपये होंगे।
अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए अस्पताल में मेडिकल कराने वालों की लाइन लगी है। मेडिकल के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। अब तक 1526 लोग मेडिकल करवा चुके हैं। - डॉ. दिव्या मंगला, पीएमओ मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल।