फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development work worth Rs 7.21 crore will be done in Twin City

Yamuna Nagar News: ट्विनसिटी में होंगे 7.21 करोड़ के विकास कार्य

Sun, 16 Nov 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 16 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 7.21 crore will be done in Twin City
शहीद भगत सिंह पार्क के सुंदरीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश देतीं मेयर। संवाद - फोटो : मोहम्मदगंज में वोटर लिस्ट में नाम ए‌वं फार्म नहीं आने पर रोष जताते क्षेत्रीय नागरिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम विभिन्न वार्डाें में सात करोड़ 20 लाख 93 हजार रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। जिनमें विभिन्न गलियों का निर्माण, पानी निकासी के लिए अंडरग्राउंड नालियों व स्टॉर्म वाटर लाइन डालने, पार्कों के सुंदरीकरण, ग्रीन बेल्ट समेत विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इन विकास कार्याें के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी किए है। टेंडर अलॉट होते ही कॉलोनियों में विकास कार्य का निर्माण शुरू कराया जाएगा।

20.45 लाख से वार्ड आठ के मॉडल टाउन में मायाराम फ्रूट शॉप से घनश्याम दास मलिक के घर तक आईपीबी के साथ पक्की सड़क का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा। 8.37 लाख से से वार्ड नौ में मुंडा माजरा कॉलोनी स्थित महादेव मोटर से आजाद नगर चौक तक सड़क का निर्माण, वार्ड नंबर 10 में 10.73 लाख से ओबेरॉय मेडिकोज से एमपीएस यमुना कैनाल पटरी तक आरसीसी नाला, 36.38 लाख से वार्ड आठ की इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट में एलआईसी कार्यालय के पास में गली और पाइप लाइन डालने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

18.30 लाख से वार्ड 12 के बाडी माजरा में संजीव के घर से श्रीचंद व सुरेश के घर तक, प्रेम कश्यप के घर से मुख्य सड़क तक, अशोक के घर से मुख्य सड़क तक, मंगल के घर के साथ लगती गली, नसीम के घर से ईश्वर के घर तक, प्रेम कश्यप के घर से अशोक के घर तक, रामानंद के घर के मदन के मकान तक गलियों व नालियों का निर्माण होगा। वार्ड 12 की शंभू कॉलोनी में 20.37 लाख से अनमोल के घर से श्याम लाल के घर तक गली व नाली निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 29.49 लाख से वार्ड 12 की ही रूप नगर कॉलोनी में अनिल के घर से अरविंद्र के घर तक, मनोज के घर से संजय के घर तक, टी फैक्ट्री से बहादुर के घर तक व राजेश विहार कॉलोनी में शिव मंदिर से अरविंद के घर तक, महादेव ग्लास हाउस से उमा कांत के घर तक गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। 13.77 लाख से वार्ड 15 की न्यू हमीदा कॉलोनी स्थित एमसी आवास का नवीनीकरण किया जाएगा।
वार्ड आठ की कमला नगर कॉलोनी में 5.98 लाख से केसी शर्मा के घर से कपिल के घर तक गलियों और नालियों का निर्माण किया जाएगा। वार्ड 17 के शिव नगर में 18.93 लाख से गली निर्माण व पाइप लाइन डाली जाएगी। 37.02 लाख से वार्ड 22 की सरोजिनी कॉलोनी, 36.35 लाख से वार्ड 14 में, 30.26 लाख से वार्ड आठ के सोसायटी ग्राउंड का विकास किया जाएगा। 9.15 लाख से वार्ड 13 की जम्मू कॉलोनी, 16.58 लाख से वार्ड 10 की अशोका कॉलोनी, 26.17 लाख से वार्ड आठ, 32.27 लाख से वार्ड नौ, 40.25 लाख से वार्ड आठ, 7.99 लाख से वार्ड 20, वार्ड 22 में कोलकाता नर्सरी (राजस्व रास्ता) के पास 23.93 लाख से गली व नालियों का निर्माण होगा।

पार्कों पर खर्च होंगे 108.39 लाख : मेयर

मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि 10.67 लाख से वार्ड नौ में एचपी गैस गोदाम के पास श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क और तिकोना पार्क का विकास व नवीनीकरण, 21.24 लाख से सेक्टर 17 के पार्क नंबर चार और खेड़ा मंदिर पार्क का विकास और नवीनीकरण व सेक्टर 17 में ही मकान नंबर 2365 के पास बने पार्क का विकास और नवीनीकरण किया जाएगा। इसी तरह 22.38 लाख से वार्ड नंबर 8 में बाल वाटिका पार्क और शहीद भगत सिंह पार्क का विकास और नवीनीकरण किया जाएगा। 9.64 लाख से वार्ड दो में डीडी अग्रवाल स्कूल के पास पार्क का विकास व नवीनीकरण किया जाएगा। वार्ड नंबर नौ में 7.02 लाख रुपये की लागत से कीर्ति नगर कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र व रामपुरा कॉलोनी के पक्का पार्क के सामने खुले स्थान का सुंदरीकरण और ओपन जिम उपकरण लगवाने का कार्य किया जाएगा। 19.11 लाख से वार्ड नंबर आठ में एलआईसी कार्यालय के पास चिल्ड्रन पार्क का विकास और नवीनीकरण किया जाएगा। 18.03 लाख की लाख से वार्ड सात के सेक्टर 17 में डिस्पेंसरी के पास, पेट्रोल पंप के पीछे, गेट नंबर एक के पास, डाॅ. विनीत गुप्ता स्किन केयर के पास, रेडक्रॉस कार्यालय के पास ग्रीन बेल्ट व खुले स्थानों का नवीनीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed