फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development work will be done in Ward 17 with an expenditure of Rs 60.11 lakh.

Yamuna Nagar News: वार्ड 17 में 60.11 लाख से होंगे विकास कार्य

Sat, 27 Sep 2025 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Sep 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Ward 17 with an expenditure of Rs 60.11 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड नंबर 17 में पार्षद दीक्षित धीमान की उपस्थिति में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। वार्ड में 60.11 लाख रुपये गलियां और आरसीसी नालों का निर्माण किया जाएगा।
मेयर बहमनी ने संबंधित निगम अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और नियमानुसार विकास कार्य कराने के निर्देश दिए। मेयर ने बताया कि वार्ड 17 की नवाब कॉलोनी में 29 लाख 66 हजार रुपये की लागत से तीन गलियों व आरसीसी पाइप लाइन का नवनिर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 30 लाख 45 हजार रुपये की लागत से वार्ड 17 की ही लक्ष्मी नगर एक्सटेंशन कॉलोनी में उषा देवी के घर से कुर्बान ऑफिस से होते हुए कविता रानी के घर तक पक्की गली बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा आरसीसी पाइप लाइन डालने का काम किया जाएगा। दोनों विकास कार्य होने से क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों को लाभ होगा। गलियां बनने से नागरिकों को आसान राह मिलेगी। पाइप लाइन डालने के कार्य से क्षेत्र में पानी निकासी की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed