फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development work will be done in the city with Rs 46.37 lakh

Yamuna Nagar News: शहर में 46.37 लाख सेे होंगे विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the city with Rs 46.37 lakh
यमुनानगर। शहर के वार्ड नौ, तेरह व पंद्रह में 46.37 लाख रुपये की लागत से विकास के कार्य कराए जाएंगे। इनमें पाइप लाइन, गलियों और नालियों के निर्माण के साथ कई कार्य कराए जाएंगे। इनके लिए नगर निगम अफसरों ने मंजूरी मिलने के बाद ई-निविदाएं लगा दी हैं। इसमें काम करने के इच्छुक ठेकेदारों से बिड मांग ली गई है।
विज्ञापन

नगर निगम यमुनानगर जगाधरी की ओर से वार्ड नौ में श्रीलालद्वारा मंदिर से लालद्वारा कॉलोनी के वृद्धाश्रम तक जल निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस काम पर 14.10 लाख रुपये खर्च का अनुमान है। ऐसे ही वार्ड तेरह की जम्मू कॉलोनी में शहीद रॉकी हर्बल पार्क व लाडो पार्क में स्वागत द्वार का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर अनुमानित 15.45 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड तेरह में ही ममीदी में ब्रह्मदत्त के घर से अतुल त्यागी और जेठाराम के घर से ओमप्रकाश के घर तक गलियों-नालियों का निर्माण होगा। इस पर 7.91 लाख रुपये खर्च का अनुमान है। वार्ड पंद्रह में हनुमान गेट से बड़े नाले तक 5.93 लाख रुपये की लागत में गली का निर्माण होग। वार्ड पंद्रह में ही 2.93 लाख रुपये की लागत से छोटी लाइन पर कवर्ड ड्रेन बनेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed