फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development work will be done in Radaur with Rs 15 crores

Yamuna Nagar News: रादौर में होंगे 15 करोड़ रुपये से विकास कार्य

Tue, 12 Sep 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Radaur with Rs 15 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सरकार की ओर से शहर में विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर किए गए है। इसे लेकर निविदा प्रक्रिया चल रही है। यह जानकारी पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने सोमवार को नगरपालिका में अधिकारियों की बैठक में दी।
उन्होंने बताया कि रादौर के सभी क्षतिग्रस्त मुख्य सड़क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाएगा। सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रादौर के विकास के लिए नगरपालिका की ओर से की गई मांग के अनुसार राशि मंजूर की है। उन्होंने कहा कि रादौर में बुबका रोड, शहीद मदनलाल ढींगरा चौक से रामा नर्सिंग होम तक, शहर के मेन बाजार का सड़क मार्ग व अन्य सड़कों पर विकास कार्य किए जाने को लेकर प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

शहर के पक्के घाट से लेकर नहर के साथ साथ जठलाना रोड पर स्थित एसटीपी तक पाइपलाइन डालने के लिए 74 लाख रुपये की राशि सरकार ने भेजी है। इससे शहर का गंदा पानी नहर में गिरने की बजाय एसटीपी प्लांट में सप्लाई किया जाएगा। शहर में टूटी पड़ी गलियों की मरम्मत के लिए अलग से 25 लाख रुपये की ग्रांट राशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर की सफाई के लिए आज निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एक दो दिन में ठेकेदार के माध्यम से सफाई व्यवस्था बेहतर करवा दी जाएगी। इस अवसर पर नपा सचिव हरिओम कांबोज, अकाउंटेंट नीरज कांबोज, बीआई आदित्य कांबोज, सफाई निरीक्षक निर्मल सिंह, जेई भंवर सिंह, पार्षद भगवतदयाल कटारिया, मुकेश अरोड़ा मक्की, अशोक गुंबर, विक्रम वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed