फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development has stopped in the city, now it will pick up speed soon

Yamuna Nagar News: शहर में थमा विकास अब जल्द पकड़ेगा रफ्तार

Thu, 20 Mar 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Development has stopped in the city, now it will pick up speed soon
यमुनानगर। करीब सवा माह से थमा शहर का विकास फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। चूंकि आचार संहिता खत्म होते ही नगर निगम अफसरों ने विकास कार्यों की निविदाएं लगानी शुरू कर दी हैं। इनमें कई कामों की पहली बार निविदाएं लग रही हैं।
विज्ञापन

साथ ही जिन कामों की निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं थीं, उनकी भी दोबारा निविदाएं लगाई जा रही हैं। इन नए-पुराने कामों में नई वैध कॉलोनियों सहित अन्य इलाकों में गलियाें-नालियों का निर्माण व अन्य कई विकास कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चार फरवरी को नगर निकाय चुनाव की घोषणा पर आचार संहिता लागू हो गई थी, जो 12 मार्च को चुनाव परिणाम के बाद खत्म हुई। इस तरह करीब सवा माह शहर में नए विकास कार्य नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आचार संहिता खत्म होने पर नगर निगम की ओर से नए विकास कार्य कराने के लिए ई-निविदाएं लगानी शुरू कर दी गई हैं। इनमें शहर की 15 विज्ञापन साइट्स की तीन साल के लिए ठेके पर देने की निविदा लगाई गई। साथ ही वित्तवर्ष 2024-25 से डी-प्लान के दो कामों की दोबारा ई-निविदा लगाई गई हैं, जिनमें 7.58 लाख रुपये से वार्ड चार के गांव बूड़िया स्थित जलघर में शौचालय का निर्माण, 5.08 लाख रुपये से वार्ड-17 के विश्वकर्मा चौक पर बस क्यू शेल्टर का निर्माण कार्य शामिल है। गांव दड़वा स्थित डेयरी कांप्लेक्स में सड़कों व नाले-नालियों की सफाई व गोबर उठान का कार्य ठेके पर देने के लिए भी ई-निविदा लगाई गई है। ऐसे ही करोड़ों रुपये के नए-पुराने कामों की निविदा लगाने की तैयारी है।
सिरे चढ़ेंगे यह पुराने काम : आचार संहिता से जिन कामों की ईनिविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी, उनमें वार्ड-12 के गांव पांसरा में 14.54 लाख रुपये से पाल चौपाल का काम, वार्ड-12 के गांव कामीमाजरा में 1.88 लाख रुपये से बैकवर्ड धर्मशाला से रायपुर रोड पर इकरम के घर तक दोनों ओर बॉक्स टाइप-1 ड्रेन निर्माण, वार्ड-14 के पटेलनगर पार्क में 3.13 लाख रुपये से पेंट, पुट्टी व प्लास्टर का काम, शामिल है। इसके अलावा वार्ड-12 के बाडी माजरा में 36.91 लाख रुपये से चहारदीवारी निर्माण, वार्ड-15 में 5.93 लाख रुपये से हनुमान गेट से बड़े नाले तक सड़क निर्माण, वार्ड-14 की वाल्मीकि कॉलोनी में 13.63 लाख रुपये से धनधन सत्गुरु सत्संग भवन से सकिल के घर और सतपाल के घर से तारा के घर वाया हानिफ के घर तक सड़क व नाले का निर्माण, वार्ड-15 की छोटी लाइन पर 2.96 लाख रुपये से कवर्ड ड्रेन निर्माण, वार्ड-15 के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पार्क में 6.82 लाख रुपये से ट्रैक व झूले का काम शामिल है।
वहीं वार्ड-8 के मॉडल टाउन में 5.22 लाख रुपये से ओबरॉय के घर से रमेश बुकशॉप तक सड़क व नाले का निर्माण, वार्ड-15 की नई मार्केट में तीन लाख रुपये से सुभाष गली में पवन मग्गो के घर से तेजिंद्र सिंह के घर तक पाइप बिछाने, वार्ड-12 में 6.65 लाख रुपये से कामीमाजरा कब्रिस्तान में चहारदीवारी व मिट्टी भरने, वार्ड-14 में 5.87 लाख रुपये से पुराना हमीदा में पानी की टंकी, मॉडर्न टेलर व गली नंबर-2 में नाली निर्माण, वार्ड नौ की शास्त्री कॉलोनी में 1.36 लाख रुपये से कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत का काम शामिल है।
वहीं वार्ड नौ की लालद्वारा कॉलोनी में 14.10 लाख रुपये से लालद्रवारा मंदिर से ओल्ड एज होम तक पाइप बिछाने, वार्ड नौ में 16.66 लाख रुपये से शास्त्री पार्क, केशव पार्क, बालकुंज पार्क व वरयाम सिंह अस्पताल के पीछे ओपन जिम का विकास व मरम्मत, वार्ड 12 के गांव रायपुर में 26.69 लाख रुपये से वाल्मीकि चौपाल निर्माण, वार्ड-8 के मॉडल टाउन में 3.48 लाख रुपये से सुनील कुमार के घर से जसबीर संह के घर व सुदर्शन वाली गली में पाइप बिछाने का काम शामिल है।

इसके अलावा वार्ड 15 की न्यू हमीदा कॉनोनी में 8.47 लाख रुपये से राजेश सेठ के घर के सामने पार्क का विकास, वार्ड नौ में 11.52 लाख रुपये से माखन ज्वेलर से ओबरॉय चौक तक आरसीसी नाले का निर्माण और लक्ष्मीनारायण मंदिर से केशव पार्क तक पाइप बिछाने, वार्ड-10 के आजाद नगर गली नंबर-14 में 48.83 लाख रुपये से पाइप बिछाने, वार्ड-16 की बावा कॉलोनी में 32.54 लाख रुपये से पाइप बिछाने, वार्ड-17 में विश्वकर्मा चौक पर 5.8 लाख रुपये से बस क्यू शेल्टर निर्माण, वार्ड-4 के गांव बूड़िया में 7.58 लाख रुपये से जलघर में शौचालय निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed