फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development and law and order both missing from Haryana

हरियाणा से विकास और कानून व्यवस्था दोनों लापता : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Development and law and order both missing from Haryana
यमुनानगर। जब से हरियाणा में भाजपा सरकार आई है, तब से विकास और कानून व्यवस्था दोनों लापता हैं। इस सरकार ने प्रदेश की ऐसी हालत कर दी है कि स्कूलों में टीचर, अस्पतालों में डाक्टर और सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी नहीं हैं। यह कहना था पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा, बुधवार को रादौर के विधायक बिशन लाल सैनी के यमुनानगर स्थित आवास पर मीडिया से रूबरू थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस सरकार थी तो वह नौकरियां देने की नीति पर चलती थी, इसके विपरीत मौजूदा सरकार नौकरियां छीनने की नीति पर चल रही है। यमुनानगर में कांग्रेस सरकार के दौरान पावर प्लांट लगाया गया था, ताकि 24 घंटे बिजली मिल सके, लेकिन आज स्थिति यह है कि यहां पर लोगों को कई-कई घंटों का पावर कट झेलना पड़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर में ही नौकरी से निकाले गए पीटीआई और ड्राइंग टीचर्स लगातार धरना दे रहे हैं। भविष्य में कांग्रेस सरकार बनने पर उन्हें फिर से बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार मौसम की मार के चलते गेहूं के किसानों को भारी घाटा हुआ है। उत्पादन में काफी गिरावट देखी जा रही है। आज तक सरकार ने बेमौसम बारिश से हुए नुकसान की पूरी गिरदावरी नहीं करवाई। इसलिए हिसार समेत कई जगहों पर किसानों को धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। किसानों को हुए घाटे की भरपाई के लिए सरकार को गेहूं की एमएसपी पर प्रति क्विंटल 500 रुपये बोनस देना चाहिए। जर्जर कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश में चोरी, लूट, डकैती, हत्याएं आम बात हो गई है। ऐसा लग रहा है कि यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा यमुनानगर में पूर्व विधायक कृष्णा पंडित के निधन पर आयोजित शोकसभा में पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व विधायक कृष्णा पंडित को श्रद्धांजलि देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश, विधायक बिशन लाल सैनी, वरूण मुलाना व भारत शर्मा बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed