फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Deputy Director of Agriculture met the farmers before the siege

Yamuna Nagar News: घेराव से पहले किसानों से मिले कृषि उपनिदेशक

Fri, 25 Jul 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director of Agriculture met the farmers before the siege
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन ने यूरिया की कमी को लेकर 25 जुलाई को कृषि विभाग के उपनिदेशक कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की थी। इस पर उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास वीरवार को धौडंग में स्थित भाकियू के जिला कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने किसानों से बात की और यूरिया की किल्लत को लेकर स्थिति स्पष्ट की। इस पर किसानों ने 25 जुलाई को होने वाला घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
डॉ. डबास ने किसानों को बताया कि तीन से चार दिन में खाद की कोई कमी नहीं रहेगी। वहीं किसानों की कोई भी समस्या हो सीधा कृषि विभाग के जिला कार्यालय में आकर उनसे संपर्क करे। किसान की हर समस्या का हल किया जाएगा। अभी भी जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है। उनके पास यूरिया के आठ हजार बैग स्टॉक में है, जो कभी भी किसान को दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चमरोडी, संधाली, धौडंग, चदांखेड़ी, तेजली, रादौर व अन्य पैक्स केंद्रों पर खाद की गाड़ियां भेज दी है। जिससे किसानों को विश्वास हुआ। उन्होंने कहा कि इस बार शुरूआत से ही अच्छी बारिश हो रही है। जिससे यूरिया की मांग बहुत ज्यादा बढ़ी है। बारिश होने पर किसानों ने भी जरूरत से ज्यादा यूरिया फसलों में डालना शुरू कर दिया। इसलिए यूरिया की किल्लत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि यदि एक सप्ताह तक खाद नहीं आया तो एक अगस्त को अगली बैठक करके कड़ा निर्णय लेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दीप राणा नंबरदार, महेंद्र कांबोज चमरौड़ी, सुभाष शर्मा सबीलपुर, यादविंद्र कांबोज जयपुर, राजीव तेजली, अशोक डांगी, स. रविंद्रपाल सिंह, गुरनाम अजीजपुर, जसविंद्र अजीजपुर, कुलविंद्र सिद्धू, साहिल सेतिया, उदय सिंह कुंजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed