{"_id":"6632dd611983039ffc02db88","slug":"depot-employees-submitted-demand-letter-to-dfsc-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-118326-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डिपो कर्मचारियों ने डीएफएससी को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डिपो कर्मचारियों ने डीएफएससी को सौंपा मांग पत्र
Thu, 02 May 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 02 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला डिपो एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला प्रधान सुशील मित्तल के नेतृत्व में डीएफएससी अशोक शर्मा से मिला। इस अवसर पर जिला डिपो एसोसिएशन की ओर से डीएफएससी को एक मांगपत्र सौंपकर उनकी मांगे पूरी किए जाने की गुहार लगाई। डीएफएससी अशोक शर्मा ने यूनियन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा।
एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि विभाग की ओर से डिपुओं पर राशन समय पर नहीं पहुंच रहा है। जबकि सप्लाई ठेकेदारों को हर महीने की 20 तारीख तक राशन पहुंचाने का आदेश जारी किया हुआ है। डिपो धारकों का आरोप है कि ठेकेदार की ओर से राशन की सप्लाई में पूरा वजन नहीं दिया जाता। इस संबंध में डिपु धारकों की ओर से विभाग को शिकायत भी दी गई है। इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की कि वहीं एक समय में ही उन्हें पूरा राशन मिलना चाहिए। जिन डिपो धारक का अप्रैल माह का राशन 29 व 30 अप्रैल को आया है, उनको 10 मई से पहले राशन बांटने की अनुमति दिलवाई जाये। इस मौके पर पर प्रधान सुशील मित्तल, विनोद राणा, हंसराज, गजेंद्र राणा, बृजभूषण राणा, अमनदीप, हरिंद्र अरोड़ा, डीपी सिंगला, रिंकू, सुमन शर्मा, अश्वनी आदि मौजूद रहे।