फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Department will give subsidy on DSR machine

Yamuna Nagar News: डीएसआर मशीन पर अनुदान देगा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Department will give subsidy on DSR machine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की ओर से डीएसआर मशीन से धान की सीधी बिजाई करने पर सहायता राशि व डीएसआर मशीन पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी उप कृषि निदेशक आत्मा राम गोदारा ने दी।
उन्होंने बताया कि किसान पारंपरिक विधि से धान की पौध तैयार कर धान की रोपाई खेत में करते हैं। इसमें पानी की खपत बहुत ज्यादा होती है। इसके अतिरिक्त धान की रोपाई करने में श्रम भी अधिक लगता है। डीएसआर मशीन से धान की सीधी बिजाई करने पर चार हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से सहायता राशि दी जाएगी। इसके लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना आवश्यक है।
विज्ञापन

लाभार्थी का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर 10 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकते हैं। सहायक कृषि अभियंता विनित कुमार जैन ने बताया किडीएसआर मशीन पर 40 प्रतिशत (अधिकतम 40 हजार रुपये) अनुदान राशि दी जाएगी। जिले में कुल 25 डीएसआर मशीनों का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे किसान जिनके पास अपना स्वयं का ट्रैक्टर हो व पिछले तीन वर्षों में इसी कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ न लिया हो, वह विभागीय पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एग्री हरियाणा. जीओवी.इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी खंड कृषि अधिकारी कार्यालय अथवा दूरभाष नंबर 01732-298096 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed