{"_id":"6619b40e23480993230e8cd7","slug":"deo-inspected-five-schools-abrc-found-absent-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-117304-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डीईओ ने पांच स्कूलों का किया निरीक्षण, गैर हाजिर मिला एबीआरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डीईओ ने पांच स्कूलों का किया निरीक्षण, गैर हाजिर मिला एबीआरसी
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला शिक्षा अधिकारी सुमन बहमनी ने नामांकन अभियान की स्थिति का जायजा लेने व ठीक प्रकार से कार्य न करने वाले विद्यालयों का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय विद्यालय फतेहगढ़ तुंबी, अजीजपुर, साहलेपुर, लाहड़पुर व रसूलपुर विद्यालयों में व्यवस्थाओं की जांच की। इस दौरान फतेहगढ़ तुंबी स्कूल में एबीआरसी गोपाल अनुपस्थित पाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में नामांकन की वास्तविक स्थिति का एमआईएस और दाखिला खारिज रजिस्टर में पता किया। कम नामांकन होने के कारणों का पता कर नामांकन को बढ़ाने के लिए विद्यालय मुखिया व सभी अध्यापकों को निर्देश दिए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने गांव व शहर का सही प्रकार से सर्वे कर सभी बच्चों को विद्यालय में दाखिल करने व सभी बच्चों को अगली कक्षा में ट्रांजिट करने को कहा ताकि बच्चों की संख्या को बढ़ाया जा सके। डीईओ ने उक्त सभी स्कूलों का तीन दिन बाद दोबारा निरीक्षण करने की बात कही। वहीं सुमन बहमनी के निर्देश पर राजकीय उच्च विद्यालय गोविंदपुरी व राजकीय संस्कृति आदर्श प्राथमिक विद्यालय गोबिंदपुरी का फीडबैक निरीक्षण जिला संयोजक संजीव सैनी, बीआरपी अनिल धीमान व एबीआरसी गुरविंद्र कौर ने लिया। जिसमें नामांकन की जानकारी ली गई। वहीं नामांकन बढ़ाने के लिए दोनों विद्यालयों के मुखियाओं को निर्देश दिए गए। रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए डीईओ ने विशेष अभियान चलाकर माइग्रेटिड बच्चों को विद्यालय में दाखिल करने के लिए विद्यालय मुखियाओं को फोन पर निर्देश दिए। विशेष नामांकन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत खंड स्तर पर सभी अधिकारियों, बीआरपी, एबीआरसी व सीआरसी हैड को अपने अधीन पड़ने वाले तीन-तीन विद्यालयों का निरीक्षण करने को कहा। जिसके अंतर्गत बिलासपुर में 40 विद्यालय, छछरौली में 34, जगाधरी में 21 विद्यालय, सढौरा में 28, सरस्वतीनगर में 29 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।