फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dental treatment will be performed using robot and laser technology

Yamuna Nagar News: रोबोट और लेजर तकनीक से होगा दांतों का उपचार

Sat, 13 Jun 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dental treatment will be performed using robot and laser technology
कार्यक्रम में हिस्सा लेते प्राचार्य, विशेषज्ञ व विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दांतों की बीमारियों के उपचार में तकनीक का नया दौर शुरू हो चुका है। अब लेजर और रोबोटिक तकनीक की मदद से कई जटिल दंत रोगों का इलाज बिना अधिक दर्द और बिना चीर-फाड़ के संभव हो सकेगा। यह जानकारी डीएवी डेंटल कॉलेज, यमुनानगर में इंडियन सोसाइटी ऑफ पेरियोडोंटोलॉजी एंड इम्प्लांटोलॉजी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय समीक्षा कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दी।
पीजीआई चंडीगढ़ की यूनिट हेड डॉ. शिप्रा गुप्ता ने बताया कि आधुनिक लेजर तकनीक से मसूड़ों और दांतों की कई सर्जरी बिना टांके और कम रक्तस्राव के साथ की जा सकती हैं। इससे मरीजों को कम दर्द होता है और रिकवरी भी पहले की तुलना में काफी तेज होती है।
विज्ञापन

आईजीटी गुरुग्राम से डॉ. अमित भारद्वाज ने कहा कि रोबोटिक तकनीक उपचार प्रक्रिया को अधिक सटीक बनाकर सफलता की संभावनाओं को बढ़ा रही है। भारतीय शोध अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। पहले देश में होने वाले कई शोध सीमित दायरे में रह जाते थे, लेकिन अब उनके परिणाम प्रकाशित होने से पूरी दुनिया लाभान्वित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पोस्टग्रेजुएट विद्यार्थियों को जेनेटिक्स और पेरियोडोंटल रोगों, पेरियोडोंटल सर्जरी, आधुनिक उपकरणों के उपयोग तथा व्यावहारिक चिकित्सा तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। स्टेप-बाय-स्टेप वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से जटिल प्रक्रियाओं को सरल तरीके से समझाया जा रहा है। पेरियोडोंटोलॉजी विभाग की एचओडी डॉ. निफिया पंडित ने पेरियोडोंटल प्लास्टिक एवं एस्थेटिक सर्जरी, डॉ. विशाखा ग्रोवर ने एविडेंस-बेस्ड डेंटिस्ट्री, डॉ. डीएस कलसी ने पेरियोडोंटोलॉजी के विभिन्न आयामों तथा डॉ. शिखा तिवारी ने रिस्क फैक्टर्स पर व्याख्यान दिए।

वहीं डॉ. राजन गुप्ता और डॉ. गुरप्रकाश सिंह चहल ने पेरियोडोंटल संक्रमण और समग्र स्वास्थ्य के संबंध पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डॉ. आईके पंडित ने बताया कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश सहित नेपाल से आए करीब 85 विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed