फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dengue knock in the district, confirmed in 11 patients, Yamunanagar

जिले में डेंगू की दस्तक, 11 मरीजों में पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dengue knock in the district, confirmed in 11 patients, Yamunanagar
लारवा मिलने पर मकान मालिक को नोटिस देने पहुंचीं स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले जिले में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। अब तक जिले में 156 सैंपलों की जांच में 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं चार मरीज मलेरिया के भी मिले हैं। डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
खास बात ये है कि संतपुरा और सेक्टर-17 जैसे पॉश इलाके में भी डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके अलावा रादौर, साबापुर, ससोली, बुडिया गेट, छोटी लाइन व नरेंद्र नगर आदि में भी मरीज मिले हैं। जिले में काफी संख्या में मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत पर अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं और घर-घर जाकर लारवा जांच के काम में तेजी लाई गई है। लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने 3400 लोगों को नोटिस दिया है। साथ ही जहां पर लारवा मिल रहा है, वहां खत्म करने के उपाय अपनाएं जा रहे हैं। वहीं अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब तक मिले डेंगू के लगभग सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी स्थिति नियंत्रण में है। लोग घबराने के बजाए सावधानी बरतें। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, फार्मासिस्ट, दवा आदि की उचित व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल में डेंगू की जांच सुविधा उपलब्ध है। अन्य सीएचसी, पीएचसी से जांच सैंपल यहां आते हैं। एंबुलेंस, ऑक्सीजन आदि उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि मलेरिया व डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से प्रयासरत है। वहीं सरकार की ओर से भी अथक प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के साथ मलेरिया, डेंगू व चिकिनगुनिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है। लोग प्रशासन का सहयोग करें और हर रविवार को शुष्क दिवस के रूप में मनाएं। इस दौरान घर के सभी कूलर व टंकियां साफ करे, फ्रिज की ट्रे का पानी, बर्फ के पिघलने से ट्रे में एकत्रित होता है, वह जरूर साफ करें। साफ करना संभव न हो तो उसमें 5 से 10 एमएल पेट्रोल या डीजलडाल सकते हैं।

कोट
जिले में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। घर-घर जाकर मच्छर के लारवा की जांच की जा रही है। लारवा पाए जाने पर स्वास्थ्य कर्मचारी दर्वा डलवाकर नष्ट कर रहे हैं। लारवा मिलने पर अब तक 3400 लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। जिला अस्पताल व सीएचसी में मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं। - डॉ. वागिश गुटेन, जिला मलेरिया अधिकारी यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed