{"_id":"6741182419cad577a5092a27","slug":"dengue-cases-are-not-stopping-seven-new-cases-found-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-128773-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: थम नहीं रहे डेंगू के मामले, सात नये केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: थम नहीं रहे डेंगू के मामले, सात नये केस मिले
Sat, 23 Nov 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में डेंगू के मामले थम नहीं रहे हैं। शुक्रवार को जिले में दूसरे दिन भी डेंगू के सात नए केस मिले है। इन केसों में कोत्तरखाना गांव से 42 वर्षीय व्यक्ति, गधौला गांव से छह साल की बच्ची, तेजली से 11 साल की किशोरी, द्वारिका कॉलोनी से नौ साल की बच्ची, नालागढ़ की माजरी से 24 वर्षीय युवक, राम नगर वर्कशॉप से 44 वर्षीय व्यक्ति व आजाद नगर की गली नंबर छह से 53 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के कुल केस की संख्या 149 हो गई है।
नए केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इनके घरों व आसपास फॉगिंग कराई गई। विभाग की तरफ से उनका उपचार कराया जा रहा है। इसके अलावा घरों में मच्छर के लारवा की जांच की गई। जिला मलेरिया अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू के सात नए केस मिले हैं। अब जिले में डेंगू के कुल केस की संख्या 149 हो गई है। जहां पर डेंगू मिलता है वहां पर फॉगिंग करवाई जा रही है।