फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dengue and chikungunya are becoming uncontrollable, the department made a control room

Yamuna Nagar News: डेंगू व चिकनगुनिया हो रहा बेकाबू, विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dengue and chikungunya are becoming uncontrollable, the department made a control room
डेंगू व चिकनगुनिया दोनों आक्रामक होते जा रहे हैं। जिले में मंगलवार को डेंगू के नौ व चिकनगुनिया के चार नए केस मिले। इस तरह जिले में डेंगू के कुल केस 131 व चिकनगुनिया के 68 केस हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फॉगिंग भी कराई जा रही है, इसके बावजूद डेंगू पर ब्रेक नहीं लग रहा है। रोजाना पांच से आठ केस जरूर मिल रहे हैं। इस बार डेंगू की रफ्तार भी गत वर्ष से कहीं ज्यादा है। यदि डेंगू इसी गति से फैलता रहा तो पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा। डेंगू के बढ़ते केस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के लिए कंट्रोल रूम बना दिया है। कंट्रोल रूम के नंबर 9254031648 पर फोन करके डेंगू केस की सूचना देने के अलावा यहां से इस बीमारी के बचाव लक्षणों के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को डेंगू की जांच के लिए 95 लोगों के सैंपल लिए गए। अभी तक 4258 लोगों के सैंपल विभाग ले चुका है। इसी तरह चिकनगुनिया के 15 सैंपल लिए जा चुके हैं। अब तक 669 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 68 केस पॉजिटिव आए हैं। वहीं जिला मलेरिया विभाग की टीम ने मंगलवार को 5021 घरों में जाकर जांच की। इस दौरान 148 जगह डेंगू मच्छर फैलाने वाला लारवा मिला। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस थमाया गया। इस साल में जांच के दौरान अब तक 6669 लोगों को नोटिस थमाया जा चुका है। यानि इन सभी के घरों व दुकानों डेंगू मच्छर का लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन


घरों व दुकानों में जमा पानी में लोग डेंगू मच्छर का लारवा पाल रहे हैं। लारवा मिलने पर विभाग की तरफ से नोटिस तो लोगों को दिया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई अभी तक किसी पर भी नहीं की गई। अब तक एक भी व्यक्ति का चालान नहीं किया गया है। इसके अलावा नगर नगर निगम द्वारा वार्डों में फॉगिंग भी नियमित नहीं कराई जा रही। मलेरिया अधिकारी की तरफ से फॉगिंग की रिपोर्ट मांगी जाती है। परंतु कभी भी समय पर रिपोर्ट नहीं दी जाती। यदि रिपोर्ट आती है तो वह आधी अधूरी होती है। जिससे डेंगू की रोकथाम करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू के नौ नए केस मिले हैं। डेंगू के लिए कंट्रोल रूम बनाकर इसका नंबर सार्वजनिक कर दिया है। इस नंबर पर फोन करके डेंगू के बारे में जानकारी दी व ली जा सकती है। डेंगू प्रभावित एरिया में फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed