फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demonstration to enact employment guarantee law

Yamuna Nagar News: रोजगार की गारंटी कानून बनाने के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 28 Sep 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 Sep 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Demonstration to enact employment guarantee law
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन की ओर से शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित युवाओं को रोजगार गारंटी के लिए एक दिवसीय प्रदर्शन किया गया।
फेडरेशन की ओर से प्रदर्शन जगाधरी अनाज मंडी गेट पर किया गया। जिसका नेतृत्व जिला उप सचिव गगनीत कौर ने किया। इस दौरान सबसे पहले धरना स्थल पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने भगत सिंह नेशनल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट लागू करने की मांग की।
फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सूबे सिंह प्रदर्शन में मुख्यातिथि रहे। प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन बरार ने संचालन किया। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल युवाओं को रोजगार देने की अपने घोषणा पत्र में वादा करते हैं। जबकि चुनाव के बाद नेता इसे भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को रोजगार की समस्या को लेकर मसौदा दिया जा रहा है कि हर युवा को रोजगार की गारंटी मिले। इसके तहत देश में भगत सिंह नेशनल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट लागू किया जाए। हर विधानसभा में इस पर सहमति दर्ज की जाए।
विज्ञापन

सभी को शिक्षा व स्वास्थ्य की गारंटी मिले। वहीं अशिक्षित युवा को रोजगार के बदले 35000 रुपये प्रति माह वेतन की गारंटी और अशिक्षित युवा को रोजगार न मिलने पर 17500 रुपये भत्ता मिलने का कानून बनाया जाए। प्रदर्शन में जिला सचिव शिवदेव सिंह, जिलाध्यक्ष मीनू, जिला उपाध्यक्ष विक्रम व प्रवीण चौहान, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर योगेश, पूजा, गूंजन, सविता, हरभजन सिंह, विजय पाल, बलबीर सिंह, शकुंतला, नेहा, राजेंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed