फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demonstration on the 10th day for job restoration, Yamunanagar

नौकरी बहाली के लिए 10वें दिन भी प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Demonstration on the 10th day for job restoration, Yamunanagar
सिविल अस्पताल में नौकरी बहाली के लिए प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की बहाली के लिए स्वास्थ्य ठेका यूनियन ने सोमवार को 10वें दिन भी प्रदर्शन किया। सिविल अस्पताल में यूनियन बैनर तले कर्मचारी एकत्र हुए। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन का समर्थन किया और नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन प्रधान सुमित ऋषि ने की। कर्मचारियों ने अधिकारियों व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
एसकेएस जिला सचिव गुलशन कुमार ने कहा कि सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नौकरी से निकाली गईं महिला ठेका कर्मचारियों को कार्यालय में बुलाकर धमकियां दे रहे हैं। उनका अपमान किया जा रहा है। संघ इसकी घोर निंदा करता है और इसका विरोध करता है। कर्मचारियों का शारीरिक, मानसिक व आर्थिक शोषण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने वादों से तो मुकर रहे हैं। वहीं हाईकमान के आदेश भी नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक ने सभी कर्मचारियों के बहाली के आदेश दिए हैं, लेकिन अभी तक सभी को बहाल नहीं किया गया है। कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं तो उन्हें धमकाया जा रहा है। कर्मचारियों का वेतन रोका जा रहा है। आंदोलन तोड़ने के लिए अधिकारी षड्यंत्र रच रहे हैं। दस दिन से कर्मचारी हक के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। अभी तक किसी अधिकारी ने उन्हें बातचीत के लिए नहीं बुलाया और न ही कोई आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के अधिकारी अपने व सरकार के नुमाइंदों के चहेतों को बैक डोर से भीतर लाना चाहते हैं। कर्मचारियों का संघर्ष अंतिम छोर तक चलेगा। जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हो जाती वे पीछे नहीं हटेंगे। गुलशन ने कहा कि निकाले गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेना, रुके वेतन का भुगतान, कैडर अनुसार ड्यूटी लेना, ईएसआई कार्ड बनवाना, ईपीएफ का ब्यौरा देना सहित अन्य मांगों का जब तक निपटारा नहीं होता तब तक लगातार आंदोलन जारी रहेगा। यदि अधिकारी नहीं सुनेंगे तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सड़कों पर जुलूस व रोष मार्च निकाला जाएगा। पुतला फूंक व घेराव आदि प्रदर्शन किए जाएंगे। तमाम विभागों के कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे। इस दौरान विजय, शशि, राहुल, गौरव, अरुण, परमजीत, रेनू, रमन, राजिंद्र, गौरव सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed