{"_id":"6626f08844ad7066910a6df4","slug":"demonstration-of-villagers-at-dc-office-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-117845-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डीसी कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डीसी कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Tue, 23 Apr 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। मैहलावाली गांव में सामुदायिक केंद्र और डिस्पेंसरी निर्माण व बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा लगाने का मामला एक बार फिर लघु सचिवालय पहुंच गया। ग्रामीण जमीन पर पंचायत के काम करवाने का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने लघु सचिवालय में डीडीपीओ के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान लोगों ने डीसी के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 70 साल पहले उनके पूर्वजों को गांव यह जमीन मिली थी। पहले यह गड्ढा था, जिसे उनके समुदाय के लोगों ने मिलकर पाट दिया और भूमि समतल कर दी। जिसके बाद लोगों ने इस जगह सर्वसम्मति से बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया है। लेकिन अब इस जमीन को पंचायती जमीन बताकर सामुदायिक केंद्र व डिस्पेंसरी बनाने की तैयारी है लेकिन यह पंचायती जमीन नहीं है, समुदाय के लोगों की है। वह यहां पर बाबा साहेब की प्रतिमा लगाना चाहते हैं। लोगों का का कहना है कि इस मामले में जिला प्रशासन हस्तक्षेप करे और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।