फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demonstration done by wearing black badge

Yamuna Nagar News: काले बिल्ले लगा किया प्रदर्शन

Fri, 19 Jul 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Jul 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Demonstration done by wearing black badge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर जिले के सभी स्वास्थ्य अनुबंधित कर्मचारियों ने इकट्ठे होकर काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर रोष प्रकट किया। अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी,पीएचसी के भी कर्मचारी बिल्ले लगाकर इकट्ठा हुए।
प्रदर्शन की अगुवाई जिला अध्यक्ष कमल शर्मा ने की। जिला मीडिया प्रभारी नरेश कुमार ने बताया की सरकार सभी कर्मचारियों को पॉलिसी बना कर पक्का करे एवं समान काम समान वेतन प्रदान करे। सभी कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी दी जाए। कोरोना काल में इन सभी कर्मचारियों ने अपनी जान दांव पे रख कर ईमानदारी से सेवाएं दी हैं। सरकार को इन सभी कर्मचारियों को ईमानदारी से पक्का करना चाहिए।
विज्ञापन

सरकार ने कर्मचारियों का आठ प्रतिशत वेतन बढ़ाकर ऊंट के मुंह में जीरा देने का काम किया है। जिसको लेकर अनुबंधित कर्मचारी काफी नाराज हैं। अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए राज्य कमेटी के आह्वान पर 24 जुलाई को डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। 25 से 29 जुलाई को नेता पक्ष प्रतिपक्ष को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। चार अगस्त को राज्य स्तर पर करनाल में बहुत बड़ी संख्या में सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारेबाजी कर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जताया रोष
रादौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रादौर में अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर और सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोष जताया।
भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले चले प्रदर्शन में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण प्रजापत ने कर्मचारियों से कहा कि पूरे प्रदेश में काले रिबन लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उनकी मुख्य मांग कच्चे कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा गारंटी देने की है। साथ ही समान काम समान वेतन देने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने की मांगें हैं। इस मौके पर संदीप सैनी, कमल कश्यप, संजीव, मीणा, संगीता, दीपमाला, सुमित सैनी, गौरव, विक्की, पंकज, नवीन, अमरजीत, बीर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed