{"_id":"664d1f70ceb05efa9e085987","slug":"demands-of-employees-placed-before-executive-engineer-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-119345-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार्यकारी अभियंता के समक्ष रखीं कर्मचारियों की मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार्यकारी अभियंता के समक्ष रखीं कर्मचारियों की मांगें
Wed, 22 May 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 22 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहरी पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) की बैठक कार्यकारी अभियंता के साथ दशहरा ग्राउंड स्थित उनके कार्यालय में हुई। इसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग रखी गई।
कर्मचारियों के आई कार्ड बनवाने की मांग पर कार्यकारी अभियंता ने कहा कि सभी कर्मचारी अपनी डिवीजन में फोटो जमा कराएं। जल्द सभी के आई कार्ड बना दिए जाएंगे। इसके अलावा बैठक में जिले के सभी कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में सही अनुभव चढ़ाए जाने की मांग रखी गई।
कार्यकारी अभियंता ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा सभी ट्यूबवेल ऑपरेटर को टूल किट देने, यूनियन के कार्यालय की मरम्मत कराने की मांगें भी रखी गईं। मौके पर भारतीय मजदूर संघ से आशीष धीमान, यूनियन के अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव जय कुमार, नीरज, रविंद्र धीमान, रमेश कुमार, संजीव कुमार, अमन कुमार मौजूद रहे।