फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demanded the state government to stop liquor shops

प्रदेश सरकार से शराब की दुकानें बंद रखने की मांग की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Demanded the state government to stop liquor shops
रेडक्रॉस कार्यालय में भोजन के पैकेट देने जाते संगठन सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
योगीराज शक्तिपुत्र महाराज द्वारा गठित, निर्देशित एवं संचालित भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्त्ता व सदस्य विभिन्न प्रान्तों में स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए मानवता की सेवा, धर्म रक्षा व राष्ट्र रक्षा के अपने कर्त्तव्य का पालन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिला यमुनानगर में भी संगठन एवं पार्टी के कार्यकर्त्ताओं व सदस्यों ने मिलकर आज लगातार लॉकडाउन के 40वें दिन भी निशुल्क भोजन की व्यवस्था करके भोजन के 853 पैकेट तैयार करके रेडक्रास समिति यमुनानगर के कार्यालय में जमा करवाए। ताकि यमुनानगर में कोई भी भूखा ना रहे सभी गरीब जरूरतमंद व प्रवासी गरीब मजदूर भाइयों को भोजन प्राप्त हो सके। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र मेहता व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण काम्बोज ने प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा कि आप किसी भी प्रकार का नशा ना करे। किसी प्रकार का मांस ना खाए। हम प्रदेश सरकार से भी मांग करते है कि शराब की दुकानें बन्द ही रहने दे। लॉकडाउन के चलते प्रदेश में शराब की दुकानें बन्द है और सही समय है कि प्रदेश को नशामुक्त घोषित किया जाए। नशा सभी अपराधों की जड़ है। नशे के कारण घर परिवार की शांति भंग होती है।
संगठन के प्रदेश सचिव राजेन्द्र भटली ने बताया कि आज की इस सेवा में गांव कुंजल, काठवाला, खेडा, भटली, ईशर पुर, भगवानगढ, सत्संग विहार, गोविंद पुरी, यमुनानगर शहर के कार्यकर्त्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed