{"_id":"6632dd9a296c6c12d009076c","slug":"demand-to-remove-the-lack-of-education-through-internal-system-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-118292-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिक्षाओं की कमी आंतरिक व्यवस्था से दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिक्षाओं की कमी आंतरिक व्यवस्था से दूर करने की मांग
Thu, 02 May 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 02 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। स्कूलों में शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रवेश उत्सव भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा स्कूल के अन्य काम भी लंबित हैं। कामों के लंबित होने से शिक्षकों, विद्यार्थियों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बुधवार को राजकीय अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल सेक्टर-18 स्थित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मिला। यहां पर उन्होंने आंतरिक व्यवस्था कर स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की।
वहीं प्रतिनिधिमंडल ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लंबित शिक्षकों के काम व अन्य मामलों के निपटान के संबंध में चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर ने किया। प्रेस सचिव अनिल कांबोज, प्रेस प्रवक्ता हरिशचंद्र ने बताया कि इससे संबंधी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धमेंद्र चौधरी को ज्ञापन दिया गया है। इस दौरान शिक्षकों के लंबित मामलों के समाधान, शिक्षा में सुधार व स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने को चर्चा की गई।
प्रधान महेंद्र सिंह कलेर ने बताया कि इस दौरान डीईईओ से एलटीसी के मामलों का पारदर्शिता से भुगतान, सभी लंबित मेडिकल बिलों का तुरंत निपटान, जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है वहां आंतरिक व्यवस्था से दूर करने, साल 2017 में लगे अध्यापकों के पे-फिक्सेशन के लंबित मामलों का तुरंत निपटान, असुरक्षित घोषित कमरों की सूचना लेकर वह डिस्मेंटल करवाने, शिक्षकों के एसीपी मामलों का निपटान, एसीपी मामलों की एक बार में ही आपत्तियां दूर करने, गर्मी का प्रभाव देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव करने, पाठ्यपुस्तकों की कमी वाले स्कूलों की जानकारी लेकर समस्या दूर करने, एचआरएमएस संबंधित समस्याओं का समाधान की मांग पर चर्चा की गई। इसके अलावा स्कूलों की 2022-23 की पायलट प्रोजेक्ट ग्रांट जारी करने, मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण विजेताओं की राशि जारी करने, जेबीटी का चुनाव ड्यूटी/बीएलओ डयूटी के कारण तबादला नहीं हुआ उनके वेतन का समाधान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सुनील शर्मा, राकेश गुप्ता, अनिल कांबोज, वीरेंद्र कांबोज, मनोज कुमार, सुदेश कुमार, राजेश कश्यप, प्रीतम पंवार, सुनील शास्त्री, रवि, रमेश कुमार, पवन कुमार, परमजीत सिंह, सुशील सैनी, संजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।