फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand to exempt doctors from trade license

निकाय मंत्री को दिया ज्ञापन- चिकित्सकों को ट्रेड लाइसेंस से छूट देने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Demand to exempt doctors from trade license
यमुनानगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) व नेशनल मेडिकल एसोसिएशन (एनएमए) का प्रतिनिधिमंडल यमुनानगर आए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता से मिला। मंत्री को चिकित्सकों की समस्याओं व मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंप चिकित्सकों को ट्रेंड लाइसेंस से छूट देने की मांग रखी। साथ ही बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से स्वास्थ्य संस्थानों को ऐसे नोटिस भेजे जा रहे हैं, जो फैक्टरी व बड़े उद्योगों को भेजे जाते हैं। मंत्री से ऐसी कार्रवाई से चिकित्सा क्षेत्र को बाहर रखे जाने की भी मांग की। डॉ. विजय दहिया ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता यमुनानगर में आए। इस पर आईएमए व एनएमए के प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सकों की समस्याएं व मांगें सरकार तक पहुंचाने के लिए मंत्री को ज्ञापन दिया। इसमें आवासीय क्षेत्रों में नर्सिंग होम का नियमितीकरण की भी मांग है। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा व भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सपरा भी उपस्थित रहे। मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुनीला सोनी व डॉ. आरके गुप्ता. डॉ. एवीएस रवि, डॉ. योगेश जिंदल, डॉ. विक्रम भारती, डॉ. एके गुलाटी, डॉ. मुकेश, डॉ. राजेश परमार, डॉ. विजय परमार, डॉ. पुनित कालड़ा व डॉ. अश्वनी अलमादी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed