{"_id":"6a88d08995109ce6b80af2a8","slug":"demand-to-double-the-amount-for-the-housing-scheme-renovation-plan-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161633-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आवास योजना नवीनीकरण योजना की राशि दोगुना करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आवास योजना नवीनीकरण योजना की राशि दोगुना करने की मांग
विज्ञापन
आवास नवीनीकरण योजना की जानकारी देते भाजपा नेता। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। हरियाणा सरकार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर नवीनीकरण आवास योजना को 25 सितंबर से दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से योजना के पात्र परिवारों में खुशी का माहौल है। यह योजना सभी वर्गों के गरीब बीपीएल परिवारों के लिए है। योजना का लाभ संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें जन्मोत्सव के अवसर पर दिए जाने की घोषणा की गई है।
भाजपा नेता कर्म चंद रटौली, सुभाष चाहड़ो और जगदीश महरमपुर ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने चंडीगढ़ में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में योजना को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया। नेताओं ने योजना को फिर से शुरू करने के फैसले के लिए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि योजना के दोबारा शुरू होने से गरीब परिवारों को अपने पुराने मकानों की मरम्मत कराने में आर्थिक मदद मिलेगी। महंगाई के दौर में यह सहायता जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी से मांग की कि आवास योजना के तहत मकान की मरम्मत के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को 80 हजार रुपये से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में निर्माण सामग्री और मजदूरी के दाम काफी बढ़ गए हैं। इस अवसर पर सुभाष चाहड़ो, विक्की मधूवाला, मिस राम मधूवाला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।