फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand raised for action against former state minister

Yamuna Nagar News: पूर्व राज्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

Fri, 19 Jul 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for action against former state minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। क्षत्रिय एकता महासभा यमुनानगर की वीरवार को कन्हैया साहिब चौक समीप बैठक हुई। इसमें पूर्व राज्य मंत्री की ओर से क्षत्रिय समाज के पूर्व विधायक श्याम राणा को रादौर में हुई भाजपा की बैठक से बाहर निकल जाने पर मजबूरन करने व अपमान करने के आरोप लगाए और मामले की कड़ी निंदा की।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री को ज्ञापन भेजकर पूर्व राज्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षत्रिय एकता महासभा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुशवाहा ने की। महासभा के प्रवक्ता संजीव चौहान ने कहा कि राजपूत समाज ने हमेशा से भाजपा को ही वोट किया है, पर उनके नेता समाज का लगातार अपमान कर रहे हैं। यह अपमान समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। क्षत्रिय एकता महासभा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुशवाह ने कहा कि श्याम सिंह राणा सर्व समाज के नेता हैं। उनका सभी समाज में भरपूर सम्मान है।
विज्ञापन

क्षत्रिय एकता महासभा भाजपा से मांग करती है कि पूर्व राज्य मंत्री को पार्टी पदों से मुक्त कर पार्टी से निकाला जाए। महासभा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मुख्यमंत्री नायब सैनी, पार्टी के आब्जर्वर सतीश पूनिया व धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर करने की मांग करेगी। इस मौके पर मास्टर जंगशेर सिंह, योगेंद्र चौहान, नीरज राणा, सुंदर राणा, राज राणा, डाॅ. कंवरपाल, सुभाष राणा, जोनी राणा, संजीव राणा, राजेश राणा, रामबीर सिंह, योगेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed