फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand for swings and thrones for Kanha

Yamuna Nagar News: कान्हा के लिए झूलों और सिंहासनों की मांग

Wed, 02 Sep 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Demand for swings and thrones for Kanha
दुकान पर पर रखे झूले व अन्य सजावटी सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण के शृंगार और सजावट का सामान सज गया है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में कान्हा जी के लिए सजावट, झूले और सिंहासनों के डिजाइन अधिक आकर्षक हैं।
श्रद्धालु बड़े झूलों, आकर्षक वस्त्रों और भव्य सिंहासनों की मांग कर रहे हैं। बाजार में 150 से 1000 रुपये तक के झूले उपलब्ध हैं। वहीं सिंहासन 50 से 600 रुपये तक में मिल रहे हैं। सजावट का सामान 25 से लेकर 2000 रुपये तक की रेंज में है। खालसा कॉलेज रोड स्थित वृंदावन शृंगार पैलेस के संचालक अंकित ने बताया कि पिछले साल की तुलना में सजावट के डिजाइन में काफी बदलाव आया है।
विज्ञापन

अब श्रद्धालु कान्हा जी के लिए बड़े आकार के झूले और आकर्षक वस्त्र अधिक पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि झूलों की कीमत 150 से 1000 रुपये तक है। राधे राधे के संचालक बोबी ने बताया कि इस बार श्रद्धालु ऐसे सामान की मांग कर रहे हैं, जिससे घर में कान्हा जी का दरबार भव्य दिखाई दे। सिंहासन 50 से 600 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बड़े और सजावटी झूलों की मांग पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक है। किशोरी कलेक्शन के संचालक शुभम ने बताया कि कान्हा जी के शृंगार में नई-नई थीम और डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। ग्राहक अब केवल सजावट का सामान नहीं, बल्कि झूले, सिंहासन और वस्त्रों का ऐसा संयोजन पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed