{"_id":"681e52b4241db73c440dd5eb","slug":"demand-for-increasing-police-patrolling-arose-in-the-peace-committee-meeting-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-137485-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पीस कमेटी की बैठक में उठी पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पीस कमेटी की बैठक में उठी पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
Sat, 10 May 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 10 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। थाना रादौर परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बैठक में शहर के लोगों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग उठाई गई।
बैठक के दौरान अपराध को खत्म करने के लिए सभी ने विचार रखे। इसमें किरायेदारों की सूची बनाए जाने की पुलिस से मांग की। साथ ही पुलिस से स्कूल व कॉलेजों के आसपास गश्त बढ़ाने की भी मांग की गई। दिन के समय शहर के दोनों पार्क में मंडराने वाले असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की गुहार लगाई।
नरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस गश्त करके असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी। बिना नंबर के वाहनों को इंपाउंड किया जाएगा। नशा बेचने व नशा करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई करगी। शहर के बाजार में दुकानों के आगे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अपील है कि किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो, फोटो या अभिलेख सोशल मीडिया पर न डालें। अगर किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की कोई गलत अफवाह न फैलाएं। मौके पर सीनियर पार्षद भगवत दयाल कटारिया, कुलदीप नंबरदार, प्रधान वेद प्रकाश कांबोज, प्रधान अशोक गुंबर, गुरदयाल सैनी, डॉ. बलदेव सैनी, राजीव जिंदल, अमित कांबोज, सतीश कांबोज, मंगल राम बठला, सरदार त्रिलोचन सिंह टोची, मुकेश अरोड़ा मक्की, मास्टर प्रवेश कुमार मौजूद रहे।