{"_id":"67acfd53c9c9dd128009dbfd","slug":"deliberation-on-candidates-is-going-on-political-activities-are-intensifying-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-132999-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रत्याशियों पर चल रहा मंथन, सियासी सरगर्मियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रत्याशियों पर चल रहा मंथन, सियासी सरगर्मियां तेज
Thu, 13 Feb 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी और नगर पालिका रादौर के चुनाव को लेकर भाजपा से मेयर, अध्यक्ष व पार्षद पदों के प्रत्याशियों की सूची आज आ सकती है, वहीं कांग्रेस से भी आज या कल में उम्मीदवारों का एलान हो सकता है। भाजपा में टिकट बंटवारे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर तीन दिन पहले आवेदकों में शॉर्टलिस्ट किए नाम शीर्ष नेतृत्व को सौंपे जा चुके हैं।
पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा में मेयर, अध्यक्ष व पार्षद पदों पर एक-एक प्रत्याशी का नाम तय हो गया है, जिनकी शीर्ष नेतृत्व द्वारा सूची जारी होनी बाकी है। कांग्रेस में भी मेयर, अध्यक्ष व पार्षद के पदों पर टिकट के लिए आए आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करने को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी की अगुवाई में मंगलवार की तरह बुधवार को भी बैठकों का दौर जारी रहा।
निवर्तमान पार्षद देवेंद्र के कार्यालय में देर रात तक चली बैठक केे बाद मेयर के लिए पांच और पार्षद के लिए किन्हीं वार्ड से एक तो कई वार्ड से दो या तीन नाम शॉर्ट लिस्ट किए गए, जिन्हें शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा, जहां से शुक्रवार को मेयर, अध्यक्ष व पार्षद पदों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
निगम व पालिका चुनाव के लिए नामांकन 17 फरवरी तक होंगे। 11 फरवरी को नामांकन के पहले दिन न तो निगम और न ही पालिका के पदों पर एक भी नामांकन आया, वहीं 12 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के चलते छुट्टी में नामांकन नहीं लिए गए। अब 17 फरवरी तक नामांकन के बीच भी 16 फरवरी को रविवार की छुट्टी के कारण नामांकन नहीं हो पाएंगे।
अब नामांकन के लिए 13, 14, 15 व 17 फरवरी के चार दिन हैं। इन चार दिनों में नामांकन के लिए भाजपा, कांग्रेस व अन्य दलों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों में अधिकांश लोग नगर निगम, पब्लिक हेल्थ सहित अन्य विभागों व बैंकों से एनओसी सहित अन्य दस्तावेज जुटा चुके हैं, जिन्हें अपने-अपने दलों में टिकट के लिए आवेदन करने के बाद से शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी होने वाली प्रत्याशियों में अपना नाम देखने का बेसब्री से इंतजार है।
इनमें कई दावेदार बार-बार अपने संपर्क वाले दलों के पदाधिकारियों व नेताओं से संपर्क कर जानने का प्रयास कर रहे हैं कि प्रत्याशियों की बनाई जा रही सूची में उनका नाम है या नहीं। साथ ही जनता के बीच वोट पक्की करने के लिए जनसभाएं भी कर रहे हैं। फील्ड से लेकर सोशल मीडिया भी निगम व पालिका चुनावी के रंग में नजर आ रहा है। लोग अपने पसंद के दावेदार के समर्थन वाले पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
मेयर के भाजपा में 19 व कांग्रेस में 20 दावेदार
प्रमुख दलों में भाजपा व कांग्रेस से निगम मेयर, पालिका अध्यक्ष व निगम व पालिका के पार्षद टिकट के दावेदार अधिक हैं। मेयर की टिकट के लिए भाजपा में 19 और कांग्रेस में 20 अवेदन आए थे। ऐसे ही दोनों दलों में अलग-अलग वार्डों से पार्षद की टिकट के लिए दो कहीं तीन, चार या पांच से सात आवेदन भी आए। भाजपा शीर्ष नेतृत्व को 20 में से शॉर्ट लिस्ट किए मेयर के पांच और पार्षद के लिए तीन-तीन नाम दिए गए। जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व को बायोडाटा सहित नाम दे चुके हैं, जहां से जल्द प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। कांग्रेस से भी दो दिन से आवेदकों के नाम शॉर्टलिस्ट करने के लिए बैठकें की जा रही हैं। मंगलवार की तरह बुधवार को भी निवर्तमान पार्षद देवेंद्र सिंह के कार्यालय में देर रात तक बैठक चली। इसमें शामिल कांग्रेस से पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने बताया कि मेयर के लिए पांच और पार्षद के लिए एक, दो या तीन नाम शॉर्ट लिस्ट किए हैं, जिन्हें शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा। इसके बाद शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रत्याशियों का एलान होगा।