फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Delhi will have to wait for water from Himachal, no work is being done on the ground

Yamuna Nagar News: हिमाचल से दिल्ली को पानी के लिए अभी करना होगा इंतजार, धरातल पर नहीं काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Delhi will have to wait for water from Himachal, no work is being done on the ground
नवाब खान
विज्ञापन

प्रतापनगर (यमुनानगर)। पानी की किल्लत से दिल्ली में हाहाकार मचा हुआ है। वहां के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हिमाचल ने दिल्ली को पानी देने के लिए हामी भरी है, लेकिन हिमाचल की तरफ से हरियाणा को पत्र या सूचना कब मिलेगी, अभी इसका इंतजार है। हिमाचल की ओर से धरातल पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। हथिनी कुंड बैराज पर भी रविवार को अधिकारी सारा दिन हिमाचल के अधिकारियों से संपर्क साधते रहे, लेकिन देर शाम तक कोई परिणाम सामने नहीं आया।
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी दिल्ली को पर्याप्त पानी दिलाने के लिए हिमाचल के जटौन बैराज (रेणुकाजी) की तरफ से रविवार को भी किसी प्रकार की कोई जानकारी हथिनी कुंड बैराज को नहीं दी गई। खास बात यह है कि हिमाचल से दिल्ली तक नदी का पानी पहुंचाने के लिए हथिनी कुंड बैराज ही एकमात्र विकल्प है। इससे पहले हिमाचल ने रेणुका जटौन बैराज से हथिनी कुंड बैराज के माध्यम से 137 क्यूसेक पानी दिल्ली को मुहैया करवाने की हामी भरी है। यमुनानगर के सिंचाई विभाग ने इस संबंध में हिमाचल से पत्राचार भी किया है ताकि दिल्ली को पानी देने के लिए रूपरेखा तैयार की जा सके।
विज्ञापन

प्रश्न यह भी है कि हिमाचल कैसे पानी को दिल्ली तक पहुंचाएगा, चूंकि अभी तो दिल्ली को पानी दिलाने के लिए जिस रेणुका बांध का निर्माण कराया जाना है, उस पर काम भी शुरू नहीं हुआ लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश से जल्द रेणुका बांध निर्माण की आस जगी है। परियोजना निर्माण की तमाम औपचारिकताएं व प्रक्रियाओं को लगभग पूर्ण कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हिमाचल ने दिल्ली को पानी देने के लिए हामी भरी है, लेकिन हिमाचल की तरफ से हरियाणा को लेटर या सूचना कब मिलेगी, अभी इसका इंतजार है। - विजय गर्ग, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।

गिरी नदी का पानी जटौन बैराज के जरिये बाता नदी से होकर यमुना में मिलता है जो हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से जुड़ा हुआ है। ये प्रक्रिया प्रारंभ से ही चली आ रही है। दिल्ली को सीधे तौर पर गिरी नदी से पानी छोड़ने का फिलहाल कोई प्रावधान व प्रक्रिया नहीं है। ऐसे में दिल्ली को पानी देने की प्रक्रिया में अभी समय लगेगा। - रणधीर, आरई, गिरी जल विद्युत परियोजना, हिमाचल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed