फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Delhi had arrived from Pakistan while hiding from the massacre, spent many years in tents

कत्लेआम से छिपते हुए पाकिस्तान से पहुंचे थे दिल्ली, कई साल टेंटों में गुजारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi had arrived from Pakistan while hiding from the massacre, spent many years in tents
Delhi had arrived from Pakistan while hiding from the massacre, spent many years in tents - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। तब मेरी उम्र करीब 21 साल थी। उस वक्त हम पाकिस्तान के गुजरात में रहते थे। मैं कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा था। पिता जी बहुत बड़े वकील थे। तब घर नहीं बल्कि हमारी बहुत बड़ी हवेली थी। हमारे घर के आसपास लगभग सभी समुदायों के लोग रहते थे। मुस्लिम समुदायों के लोगों के साथ पारिवारिक संबंध थे। तब कोई एक दूसरे से किसी तरह की हीन भावना नहीं रखता था फिर अचानक घोषणा हुई कि भारत से अलग होकर पाकिस्तान नया देश बन रहा है। इसलिए जो जिस देश (भारत या पाकिस्तान) में रहना चाहता है, वहां चला जाए। देश के बंटवारे के समय हुए कत्लेआम को भी देखा। उस घटना को याद करके आज भी मॉडल टाउन निवासी 96 वर्षीय महाराज कृष्ण पुरी सिहर जाते हैं।
विज्ञापन

महाराजा कृष्ण पुरी ने बताया कि जब बंटवारे के बारे में सुना था तो यह सोचने का भी समय नहीं मिला था कि भारत जाएं या पाकिस्तान। तब ज्यादातर हिंदू व सिख भारत की सीमा की तरफ दौड़ रहे थे। तब उनके परिवार को भी अपनी जमीन, जायदाद छोड़कर भारत के लिए रवाना होना पड़ा। उसी समय शरारती लोगों ने मारकाट शुरू कर दी थी। छिपते-छिपाते उनका परिवार गुजरात के रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वहां पर जो रेलगाड़ियां आती थी उनमें लोगों की लाशें पड़ी होती थी। फिर वह दिल्ली पहुंचे। जहां पर करीब छह महीने तक रहे। परिवार का गुजारा करने के लिए काम की जरूरत थी इसलिए पिता एडवोकेट प्रताप चंद परिवार को लेकर यमुनानगर (तब अब्दुल्लापुर) के मॉडल टाउन में आ गए। महाराज कृष्ण पुरी ने बताया कि बंटवारे से पहले वह शान से जिंदगी जी रहे थे, लेकिन वहां से आकर उन्हें टेंटों में रिफ्यूजी बनकर रहना पड़ा। जब धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौटने लगी तो उन्होंने कॉलेज से ऑटोमोबाइल में इंजीनियरिंग की।
विज्ञापन

हर किसी के हाथ में तिरंगा देख अच्छा लगता है
महाराज कृष्ण पुरी के बेटे गिरीश पुरी का कहना है कि पिता पुरानी बातों का जिक्र परिवार के साथ अक्सर करते रहते हैं। वह कहते हैं कि मुस्लिम समुदाय से जो प्यार आजादी के समय था वह आज तक उसे नहीं भूले हैं। इतनी कठिनाइयां झेलने के बाद भी उन्हें उम्मीद थी कि भारत एक बार फिर सोने की चिड़िया बनेगा। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। आज भी जब भ्रष्टाचार के बारे में सुनते हैं या अखबार में पढ़ते हैं तो वह काफी दुखी हो जाते हैं। क्योंकि भ्रष्टाचार देश को खोखला करता है। महाराज कृष्ण पुरी ने बताया कि देशभक्ति का जो जज्बा वह इस बार लोगों में देख रहे हैं वैसा आज तक कभी नहीं देखा। बच्चे हों या बड़े हर किसी के हाथ में तिरंगा देखकर अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed