फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Delegation will meet CM for Jat Bhawan

Yamuna Nagar News: जाट भवन के लिए सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Mon, 12 Aug 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Delegation will meet CM for Jat Bhawan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। जाट महासभा की जाटनगर में जिला प्रधान एडवोकेट सुरेश पाल बंचल के फार्म पर बैठक हुई। बैठक में सरकार से जाट समाज के लिए जिले में जाट भवन बनाने के लिए भूमि दिए जाने की मांग उठाई गई। इस संबंध में सभा का प्रतिनिधिमंडल जल्दमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर से मिलेगा।
जिला प्रधान एडवोकेट सुरेश पाल बंचल की अध्यक्षता में बैठक के दौरान नगर पालिका यमुनानगर के पूर्व चेयरमैन बलिंद्र सिंह कलानौर उपस्थित रहे। बैठक में सेवानिवृत्त ईटीओ चौधरी शेरसिंह खुर्दबन के देहांत पर शोक प्रकट किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

जाट समाज के लोगों ने बैठक में निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनावों में जो राजनीतिक दल समाज के लोगों को टिकट देगा, उसका समाज के लोग समर्थन करेंंगे। रादौर विधानसभा क्षेत्र में जाट व जट सिखों की 40 हजार से अधिक वोट हैं। बैठक में विनेश फोगाट को जल्द सम्मानित किए जाने की घोषणा भी की गई। इस मौके पर अर्जुन सुढैल, हरपाल सुढैल, दलबीर सिंह कोटड़ा, जरनैल सिंह पोटली, मास्टर जरनैल सिंह दहिया, संजीव कालीरमन चनेटी, एक्सईएन गुलाब सिंह, एक्सईएन बलवान सिंह , धर्मपाल हरतौल, प्रदीप बिंद्रा, ललित, एडवोकेट अभिनव बंचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed